
मुरैना। मुरैना (Morena) से घर से बिना बताई भागी दो नाबालिग लड़कियां (innocent girls) इंदौर (Indore) आने वाली ट्रेन में बैठ गईं। टे्रन में मौजूद दो युवकों ने उनको बहलाया-फुसलाया और टे्रन रुकने पर जंगल में बने एक कमरे में ले गए।
बाद में दोनों युवकों ने अपने तीन साथियों को भी बुला लिया और सभी ने दोनों बालिकाओं के साथ गैंगरेप (gangrape) किया। किसी तरह दोनों बालिकाएं युवकों के चंगुल से मुक्त होकर अपने घर पहुंचीं और आपबीती सुनाई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया। पांच आरोपियों में दो नाबालिग बताए जा रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved