
जबलपुर। हनुमानताल पुलिस ने रजा चौक पंप हाउस के पास घेराबंदी कर एक आरोपी को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो किलो 7 सौ ग्राम गांजा बरामद करते हुए उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की। पुलिस आरोपी से गांजे के संबंध में पूछताछ कर रहीं है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि रजा चौक पंप हाउस के पास एक व्यक्ति गांजा लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर मोह. अख्तर पिता अब्दुल सत्तार 30 वर्षीय को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से दो किलों 7 सौ ग्राम गांजा बरामद करते हुए उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की। पुलिस अब आरोपी से गांजे के संबंध में पूछताछ शुरु कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved