
दस बड़े आयोजनों पर पुलिस की रहेगी विशेष नजर, गाइड लाइन से अनुमति
इंदौर। कोरोना के बाद शहर में दो साल बाद गरबों का आयोजन होने जा रहा है। इसके चलते एक हजार स्थानों पर गरबों हो रहे हैं, वहीं सौ स्थानों पर रावण दहन होना है। इसके लिए अनुमति दी गई है। पहली बार पुलिस इसके लिए अनुमति दे रही है।
शहर में अब पुलिस कमिश्नरी लागू होने के चलते अनुमति का अधिकार भी पुलिस के पास है। इस बार इंटेलिजेंस विंग अनुमति दे रही है। थाना स्तर पर आवेदन हो रहा है और गाइड लाइन के अनुसार अनुमति दी जा रही है। डीसीपी रजत सकलेचा ने बताया कि एक हजार के लगभग गरबा और पंडाल की अनुमति दी गई है। इसके अलावा सौ स्थानों पर रावण दहन के लिए अनुमित मांगी गई है। सभी से कहा गया है कि पिछले साल की अनुमति साथ लेकर आएं। नए लोगों को अनुमति नहीं दी जा रही है। पुलिस को गरबों के लिए 250 का अतिरिक्त बल मिला है। इसको शहर के दस बड़े गरबा पंडालों में सुरक्षा के लिए लगाया जा रहा है।
क्रिकेट मैच के लिए 1200 का बल आएगा
गरबों के दौरान ही शहर में क्रिकेट मैच होना है, जो पुलिस के लिए चुनौती है। पुलिस को मैच के लिए 1200 का अतिरिक्त बल मिलेगा। इसके अलावा यातायात और पुलिस का स्थानीय बल मैच के लिए तैनात किया जाएगा। स्टेडियम के पास दो गरबों के आयोजन भी होते हैं। यहां सीमित संख्या में लोगों को आने की अनुमति पर विचार किया जा रहा है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved