
इंदौर। सोमवार सुबह करीब बेटमा (Betma) के सागर कुटी, धर्मकुंज क्षेत्र में एक बड़ा हादसा (Major Accident) हो गया। घर में चाय (Tea) बनाने के दौरान गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) में अचानक ब्लास्ट (Blast) हो गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में परिवार के 5 सदस्य झुलस गए हैं।
हादसे का विवरण
जानकारी के अनुसार, परिवार के मुखिया सुबह उठकर चाय बना रहे थे, तभी गैस लीकेज होने के कारण सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना भीषण था कि घर में मौजूद सभी लोग इसकी चपेट में आ गए।
घायलों की सूची:
अस्पताल में चल रहा है उपचार…
हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को बेटमा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए इंदौर के MY अस्पताल (MYH) रेफर कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved