img-fluid

इंदौर में गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट 4 लोग झुलसे, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी घायल

June 23, 2026

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में मंगलवार को सुमन नगर जैन मंदिर के पास अवंतिका गैस पाइपलाइन में विस्फोट हो गया। हादसे में विजय पटेल समेत कुल 4 लोग झुलस गए। घायलों में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजकुमारी झाला भी शामिल है। धमाके के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

विजय नगर पुलिस के मुताबिक, जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां स्थानीय पार्षद बालमुकुंद सोनी बोरिंग करा रहे थे। इसी दौरान अवंतिका गैस पाइपलाइन फट हो गई। पाइपलाइन फटने के बाद गैस लीक हो गया। कुछ समय बाद गैस ने आग पकड़ ली।

धमाके के बाद इलाके में मची अफरा-तफरी

अचानक हुए धमाके के बाद आसपास के रहवासी अपने घरों से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट की आवाज काफी तेज थी, जिससे कुछ समय के लिए पूरे क्षेत्र में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे में झुलसे सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। प्रशासन की ओर से अन्य घायलों की पहचान और उनकी स्थिति को लेकर डिटेल जानकारी जारी नहीं की गई है।

फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही विजय नगर थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत दल मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घटनास्थल और उसके आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी की गई। रेस्क्यू टीम ने स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए।

गैस सप्लाई और पाइपलाइन की जांच जारी

हादसे के बाद संबंधित विभागों ने गैस सप्लाई और पाइपलाइन की स्थिति की जांच शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि पाइपलाइन किस प्रकार क्षतिग्रस्त हुई। विस्फोट की परिस्थितियां क्या थीं। फिलहाल विस्फोट के सटीक कारणों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Share:

  • लखनऊ अग्निकांड में सिस्टम की कमी और लापरवाही से हुई बच्चों की मौत - कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत

    Tue Jun 23 , 2026
    लखनऊ । कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत (Congress spokesperson Surendra Rajput) ने कहा कि लखनऊ अग्निकांड में (In Lucknow Fire Incident) सिस्टम की कमी और लापरवाही से बच्चों की मौत हुई (Children Died due to Systemic Failures and Negligence) । सुरेंद्र राजपूत ने लखनऊ अग्निकांड को हत्या बताते हुए मुख्यमंत्री से माफी मांगने की बात कही। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved