बड़ी खबर व्‍यापार

अरबपतियों की लिस्ट में जेफ बेजोस से पिछड़े गौतम अडानी, मुकेश अंबानी टॉप-10 से बाहर

नई दिल्‍ली । घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) में सोमवार को आई बड़ी गिरावट ने अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (gautam adani) की संपत्ति में 6.91 अरब डॉलर की सेंध लगा दी। इससे उनका दुनिया के अरबपतियों में रुतबा थोड़ा कम हो गया। अरबपतियों की लिस्ट में अब वह एक स्थान खिसक कर तीसरे स्थान पर आ गए हैं। जेफ बेजोस (Jeff Bezos) ने उन्हें एक बार फिर पछाड़कर अपना खोया हुआ स्थान हासिल कर लिया है। यह बदलाव ब्लूबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में हुआ है। हालांकि गौतम अडानी फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच बनाए हुए हैं।


फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स में अडानी टॉप लूजर रहे। इससे पहले भी पिछले बुधवार को अडानी टॉप लूजर रहे, जबकि गुरुवार को टॉप गेनर। सोमवार को एलन मस्क की संपत्ति में 434 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ। जेफ बेजोस की दौलत 1.36 अरब डॉलर बढ़ी तो वहीं अडानी की 6.91 अरब डॉलर घट गई। मस्क और बेजोस को छोड़ टॉप टेन के अरबपतियों की दौलत सोमवार को घट गई।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स अडानी 135अरब डॉलर की दौलत के साथ तीसरे नंबर पर हैं। एलन मस्क की संपत्ति 245 अरब डॉलर है और वह पहले स्थान पर काबिज हैं। जेफ बेजोस की संपत्ति 138 अरब डॉलर है और वह अब दूसरे स्थान पर हैं। बर्नार्ड अर्नाल्ट 127 अरब डॉलर के साथ चौथे नंबर पर हैं।

मुकेश अंबानी टॉप 10 से बाहर
इस बीच देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप 10 से बाहर हो गए हैं। सोमवार को रिलायंस के शेयरों में 2.54 फीसदी की गिरावट आई। इससे अंबानी की नेटवर्थ में 2.83 अरब डॉलर की गिरावट आई और वह 82.4 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर फिसल गए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 7.60 अरब डॉलर की गिरावट आई है। अंबानी एक समय दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए थे।

Share:

Next Post

Rajasthan: गहलोत के रूख से सोनिया गांधी आहत, बैठक में बोलीं- नहीं थी ऐसी उम्मीद!

Tue Sep 27 , 2022
नई दिल्ली। राजस्थान (Rajasthan ) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) के रुख से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress President Sonia Gandhi) आहत हुई हैं। दरअसल, राजस्थान से लौटे राज्य के प्रभारी अजय माकन (Ajay Maken) और पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की। इस दौरान बैठक में सोनिया […]