img-fluid

जल्द ही अंबानी को पीछे छोड़ सकते हैं गौतम अडाणी, एशिया में होंगे नंबर वन

November 24, 2021

नई दिल्ली। एशिया के सबसे रईस (Asia’s richest) अरबपति मुकेश अंबानी(billionaire mukesh ambani) का ताज जल्दी ही छिन सकता है। दरअसल, अडाणी समूह के मुखिया गौतम अडाणी (Adani Group chief Gautam Adani) दौलत के मामले में मुकेश अंबानी के बेहद करीब पहुंच गए हैं। वह किसी भी वक्त मुकेश अंबानी(mukesh ambani) को पछाड़ कर एशिया के सबसे रईस अरबपति बन सकते हैं। 



ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaire Index) के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Reliance Industries Chairman Mukesh Ambani) की दौलत 91 बिलियन डॉलर है और वह फिलहाल दुनिया के 12वें सबसे रईस अरबपति हैं। वहीं, गौतम अडाणी की दौलत 88.8 बिलियन डॉलर पहुंच गई है। गौतम अडाणी की रैंकिंग 13वीं है। गौतम अडाणी की दौलत अब मुकेश अंबानी से करीब 2 बिलियन डॉलर ही कम है।
दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्टॉक में लगातार गिरावट आ रही है। यही वजह है कि मुकेश अंबानी की दौलत में भी कमी आई है। इस सप्ताह अब तक सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।
हाल ही में सऊदी अरामको और रिलायंस इंडस्ट्रीज के बीच की डील फिलहाल रद्द हो गई है। इस पर नए सिरे से विचार हो रहा है। इस खबर से निवेशकों की सोच प्रभावित हुई और रिलायंस के शेयरों में गिरावट आई।

Share:

  • रामबाग मुठभेड़ में तीन दहशतगर्दो की मौत, टीआरएफ कमांडर मेहरान भी मारा गया

    Wed Nov 24 , 2021
    जम्मू। जम्मू-कश्मीर(Jammu and Kashmir) की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर (Srinagar) में सुरक्षा बलों (security forces) और आतंकियों (terrorists) के बीच मुठभेड़ (Encounter) हुई। जिसमें तीन आतंकियों को मार गिराने (killing three terrorists) में सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि मारे गए आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जिनमें से एक आतंकी की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved