
जयपुर । राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा अध्यक्ष डा सी पी जोशी को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है। गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए डॉ. जोशी को जन्म दिन की बधाई देते हुए उनके खुशी, अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना की।
इसी तरह से राजस्थान के निष्कासित उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सी पी जोशी को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई और शुभकामनायें दी हैं। पायलट ने सोशल मीडिया पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा कि वह ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।
वहीं, विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता गुलाब चंद कटारिया ने भी श्री जोशी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने डॉ. जोशी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य तथा ईश्वर उनके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की कामना की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved