img-fluid

राफेल डील पर गेहलोत ने किया राहुल गांधी जेपीसी की मांग का समर्थन

July 04, 2021

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) ने रविवार को राफेल डील (Rafale Deal) पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Former Congress President Rahul Gandhi) के संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) बनाने की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष तथा जनता की मांग पर जेपीसी बनाई जाती रही है, फिर अब कांग्रेस की मांग को अनसुना क्यों किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने रविवार शाम ट्वीट कर लिखा कि राहुल गांधी एवं पूरा विपक्ष लगातार राफेल डील पर सवाल उठाता रहा है। मीडिया को भी इसकी सच्चाई सामने लाने के लिए अपनी भूमिका निभानी चाहिए। देश जानना चाहता है कि एयरफोर्स को जब 126 राफेल विमानों की जरूरत थी तो सिर्फ 36 राफेल ही क्यों खरीदे गए? एक राफेल की कीमत पूर्व में तय 526 करोड़ रुपये से बढक़र 1600 करोड़ रुपये कैसे हो गई?

मुख्यमंत्री ने लिखा कि लोकतंत्र में विपक्ष एवं जनता की मांग पर जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) बनाई जाती रही है। इसलिए आज जब मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस राफेल डील की जांच के लिए जेपीसी बनाने की मांग कर रही है तो राफेल सौदे की जांच के लिए जेपीसी बनाने में क्या हर्ज है? (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने किया केन्द्रीय जेल का निरीक्षण

    Sun Jul 4 , 2021
    अच्छे प्रबंधन के लिये की अधिकारी-कर्मचारियों की प्रशंसा उज्जैन। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव (Higher Education Minister Dr. Yadav) ने रविवार को उज्जैन में केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ (Central Jail Bhairavgarh in Ujjain) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में किये जा रहे अच्छे प्रबंधन के लिये अधिकारी-कर्मचारियों की प्रशंसा की। निरीक्षण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved