img-fluid

आंखों की जलन और थकान से ऐसे पाएं छुटकारा, ये उपाय होंगे फायदेमंद

January 13, 2026

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बाद वर्क फ्रोम होम का कल्चर बढ़ गया है और अधिक देर तक मोबाइल चलाने या घंटों कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करने से आंखों में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। बाहरी प्रदूषण और धूल-मिट्टी से भी कभी-कभी आंखों में खुजली, सूखापन और जलन की समस्या हो जाती है। आंखें हमारे शरीर का बहुत ही नाजुक अंग हैं। आंखों में अगर ज्यादा जलन महसूस हो या फिर आंखों की रोशनी से संबंधित समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

काम के कारण हुई थकान और जलन को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इन उपायों को करने से आंखों को आराम मिलता है और जलन कम होती है।

अगर आपकी आंखों में काम की वजह से ज्यादा थकान या जलन की समस्या हो रही है, तो ठंडे पानी से अपनी आंखों पर छींटे मारें। इसके अलावा आप किसी सूती कपड़े में बर्फ लेकर कुछ देर हल्के हाथों से आंखों पर लगा सकते हैं। इससे दर्द और हल्की सूजन में भी लाभ मिलेगा।


  • खीरा आपकी आंखों को ठंडक पहुंचाता है। खीरे को घीस कर या स्लाइस काटकर आंखों पर रखें। इससे आपकी आखों की थकान दूर होगी। खीरे में एंटी-इरिटेशन गुण भी मौजूद होते हैं, जो आपको आंखों की खुजली से राहत दिलाते हैं।

    शरीर में पोषण की कमी से भी आंखों में समस्या हो सकती है। इसके लिए आप हरी सब्जियों को अपने खाने में शामिल करें। आप गाजर और पालक एक साथ मिलाकर उसका जूस बनाकर पिएं। इससे आपकी आंखों की जलन कम होगी।

    नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव समान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशनल डॉक्‍टर की सलाह के रूप में न समझें। कोई भी बीमारी या परेंशानी हो तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें ।

    Share:

  • चेहरा चमकाने के लिए लगाएं चुकंदर का फेस पैक, रोकें एजिंग की समस्या

    Tue Jan 13 , 2026
    मुंबई । इस मौसम में तमाम (Take care of your skin in summer) तरह की स्किन प्रॉब्लम हो सकती हैं। ऐसे में अगर स्किन को प्रोटेक्ट ना किया जाए तो उम्र से पहले एजिंग की समस्या हो सकती है। इस मौसम में आप अपने लिए चुकंदर से फेस पैक बना सकते हैं। ये दो तरह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved