img-fluid

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जल्द से जल्द स्वस्थ हों – कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

May 02, 2026


नई दिल्ली/लखनऊ । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय (Uttar Pradesh Congress President Ajay Rai) जल्द से जल्द स्वस्थ हों (Get Well Soon) ।


  • लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय फिलहाल आईसीयू में भर्ती हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अजय राय के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के अस्वस्थ होने के समाचार से चिंतित हूं। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। आशा है कि वो जल्द से जल्द स्वस्थ हों और फिर से पूरी शक्ति के साथ जन सेवा में सक्रिय हों।”

    अजय राय के स्वास्थ्य के बारे में कांग्रेस के महासचिव अविनाश पांडे ने कहा, “अब उनकी तबीयत ठीक और स्थिर है। मैं अभी-अभी यहां पहुंचा हूं और अस्पताल जा रहा हूं। ईश्वर की कृपा से सब कुछ ठीक है।” कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने पोस्ट किया, “उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय की तबीयत कल रात अचानक खराब हुई। उन्हें तुरंत लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्रारंभिक चेक अप हुआ और उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। अब उनकी हालत स्थिर और बेहतर है। ईश्वर से प्रार्थना है कि अजय भाई जल्द स्वस्थ हो।”

    कांग्रेस के नेता सचिन पायलट ने भी अजय राय के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”

    अजय राय की शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान तबीयत बिगड़ी थी। अचानक सीने में दर्द, बेचैनी और बेहोशी की शिकायत के बाद उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है।

    Share:

  • ट्रंप पर रत्तीभर भी भरोसा नहीं...ईरान ने दिए युद्ध जारी रखने के संकेत

    Sat May 2 , 2026
    नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका (Iran and the United States) के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है. ईरान की सेना ने साफ संकेत दे दिया है कि अमेरिका के साथ टकराव फिर से शुरू हो सकता है. उनका कहना है कि हालात ऐसे बन रहे हैं, जहां समझौते कमजोर पड़ते दिख […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved