
नई दिल्ली। महिला हो या पुरुष हर कोई अपनी स्किन केयर रूटीन (skin care routine) को लेकर बहुत कॉन्शियस रहते हैं. सब चाहतें है कि बढती उम्र के साथ उनकी त्वचा में निखार आए. इसके लिए वे कई उपाय करते है ताकि अपनी स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी (glowing and healthy) बना सकें. लेकिन कई बार ये तरीके स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं और स्किन (Skin) को डैमेज कर देते हैं. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं स्किन केयर रूटीन का एक ऐसा फार्मूला जो आपके घर के किचन में ही मौजूद है. हम बात कर रहे हैं देसी घी की जिसका रोजाना एक चम्मच सेवन करने से आप निखरती त्वचा पा सकते हैं.
घी का कैसे करें उपयोग
घी का इस्तेमाल करने के लिए आपको कुछ कुछ बहुत खास नहीं करना है. आपको सिर्फ घी को गर्म पानी में मिलाना है और पी लेना हैं. लेकिन एक बात का ध्यान रखें घी का सेवन करने के बाद आधे घंटे तक कुछ न खाएं. अगर आप कुछ खाते हैं तो आपके लिए परेशानी पैदा हो सकती है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. हम इसकी पुष्टि नहीं करते है.)

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved