img-fluid

दो कार और एक बस के कांच फोड़े, एक को पकड़ा, दो फरार

January 20, 2025

इन्दौर। एमआईजी थाना क्षेत्र में कल रात तीन बदमाशों ने दो कारों और एक बस के कांच फोड़ दिए। लोग आवाज सुनकर बाहर आए और एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दो भाग निकले। पकड़े गए युवक की लोगों ने धुनाई की और पुलिस को सांैप दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना रविवार रात एमआईजी थाना क्षेत्र में रेनेसॉ कॉलेज के पास की है। यहां तीन युवक नशे में पहुंचे और पत्थर मारकर वहां खड़ी दो कारों व एक बस के कांच फोड़ दिए। कांच फूटने की आवाज सुनकर लोग बाहर आए और एक युवक को पकड़ लिया। बताते हैं कि वह नाली में छुप गया था और नशे में होने से गिर गया था, जिससे उसे चोट भी आई। दो युवक भाग निकले।

लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस वहां पहुंची और युवक को साथ ले गई। उसका नाम नवीन बताया जा रहा है। पता चला है कि उस पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब दो अन्य लोगों की तलाश कर रही है। कार मालिक गौरव निवासी अनुराग नगर ने बताया कि उनके परिवार में शादी थी, जिसके चलते सभी लोग वहां गए हुए थे। पड़ोसी ने फोन कर उनको सूचना दी कि अज्ञात लोगों ने उनकी कार के कांच फोड़ दिए हैं। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनकी कार के अलावा एक अन्य कार व बस के भी कांच फोड़े गए हैं। पुलिस मामले में केस दर्ज कर बचे हुए दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।


  • ोहर माह तीन से चार घटनाएं
    शहर में कुछ सालों से सिरफिरे घरों के बाहर खड़ी कारों के कांच और गाडिय़ों में आग लगाने की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हर माह ऐसी तीन से चार घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन पुलिस इस पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। हालांकि पुलिस अब लगातार ऐसे लोगों की कॉम्बिंग के दौरान चेकिंग कर रही है। कुछ को अलग-अलग तरह की सजा भी दे रही है। कई मामलों में तो नाबालिग आरोपी सामने आ रहे हैं। उनके परिजनों को भी समझाइश दी जा रही है, लेकिन फिर भी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ज्यादातर मामलों में देखने में आ रहा है कि ऐसी घटनाएं रंजिश के अलावा पार्टी कर लौट रहे नशेड़ी युवाओं द्वारा की जा रही हैं। कुछ मामलों में बदमाश भी पकड़े गए हैं। एरोड्रम क्षेत्र में 50 से अधिक गाडिय़ां फोडऩे के मामले में मद्रासी गिरोह सामने आया था, जिसके खिलाफ कई अपराध पहले से दर्ज थे।

    Share:

  • इन्दौर : गर्भनाल की झिल्ली से आग या केमिकल्स से जले घायलों का इलाज हो सकेगा

    Mon Jan 20 , 2025
    इन्दौर सहित सेंट्रल इंडिया के अस्पताल में पहली बार अब इंदौर। आग (fire) या केमिकल (chemicals) से जले मरीजों (burn victims) के अलावा दुर्घटना में घायलों सहित कॉर्निया (Cornea) और आंख की सतह, त्वचा, स्टेमसेल्स से सम्बन्धित अनेक गम्भीर बीमारियों के इलाज में काम आने वाली गर्भनाल (umbilical cord) की ऊपरी झिल्ली को अब इंदौर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved