मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिले अच्छे संकेतों से कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुला।
सुबह 9:15 बजे बॉम्बे स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 87.30 अंक यानी 0.23 फीसदी की मजबूती के साथ 38456.93 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 33.60 अंक यानी 0.30 फीसदी की मजबूती के साथ 11342 पर कारोबार कर रहा है।
इसके अलावा शुरुआती कारोबार में लगभग 833 शेयरों में तेजी और 219 शेयरों में गिरावट आई है, जबकि 48 शेयर अपरिवर्तित हैं। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved