img-fluid

सोना चाँदी के दाम गिरे, सराफा में ग्राहकी बढऩे की उम्मीद

July 07, 2022

उज्जैन। लगातार 4 दिन तेजी के बाद सोने और चाँदी की कीमत में जोरदार गिरावट आई है। तेजी के चलते पिछले दिनों सराफा बाजार में ग्राहकी कमजोर हो गई थी। अब दाम घटने के बाद सराफा बाजार में व्यवसाय बढऩे की उम्मीद जगी है। उल्लेखनीय है कि विवाह मुहूर्तों में अब तीन दिन का समय शेष रह गया है। 10 जुलाई तक विवाह के शुभ मुहूर्त हैं और इसके अगले दिन से देवशयनी एकादशी से विवाह के मुहूर्त समाप्त हो जाएँगे और फिर देवउठनी एकादशी पर ही विवाह के शुभ मुहूर्त आरंभ होंगे। इधर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डालर के मजबूत होने से एक दिन पहले सोने और चाँदी में जोरदार गिरावट आई है।


  • इसके पहले लगातार 4 दिन सोने और चाँदी के दाम में तेजी बनी हुई थी। सराफा व्यवसायियों के मुताबिक हाल ही में सोने में 900 रुपए प्रति 10 ग्राम और चाँदी में 2500 रुपए प्रति किलो तक की गिरावट दर्ज हुई है। इसके बाद सोना 53800 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है जबकि चाँदी भी 53800 रुपए प्रति किलो के स्तर पर आ गई है। इधर सोने और चाँदी के दाम घटने के बाद सराफा बाजार में तेजी की संभावना बढ़ गई है। व्यवसायियों का कहना है कि लग्नसरा में अभी तीन दिन का समय बाकी है और सोने चाँदी के दामों में गिरावट आई है। ऐसे में संभावना है कि आज से लगातार तीन दिन बाजार में अच्छी ग्राहकी होगी। हालांकि सोना चाँदी महंगे होने के कारण सराफा बाजार में अभी ग्राहकी की रौनक लौटी नहीं है।

    Share:

  • सावन मास शुरू होने से पहले होटल वालों को समझाईश दी

    Thu Jul 7 , 2022
    बिना आईडी प्रूफ के ठहराया तो होगी कार्रवाई-होटलों के सभी कैमरे दुरुस्त होना चाहिए उज्जैन। श्रावण मास शुरू होने में कुछ दिन ही बचे हैं और पूरे माह बाहर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं और इनमें विदेशी लोग भी रहते हैं। ऐसे में शहर तथा महाकाल क्षेत्र की होटलें फुल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved