खेल बड़ी खबर

गोल्फः अदिति अशोक ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

हांगझू (Hangzhou)। भारत (India) की अदिति अशोक (Aditi Ashok) ने रविवार को एशियन गेम्स (Asian Games) में महिलाओं की व्यक्तिगत गोल्फ स्पर्धा (Women’s individual golf event) में रजत पदक जीतकर (win silver medal) इतिहास रच दिया है। शुरुआती तीन राउन्ड तक अदिति बढ़त बनाए हुए थीं लेकिन अंतिम समय में उनका कुछ शॉट इधर-उधर चले जाने से वह थोड़ा पीछे हो गईं।

25 वर्षीय अदिति वेस्ट लेक इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स में 67-66-61-73 के राउंड के साथ 17-अंडर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। वो थाईलैंड की अर्पिचया युबोल से पीछे रह गईं, जिन्होंने 67-65-69-77 राउंड के साथ 19-अंडर के साथ स्वर्ण पदक जीता। दक्षिण कोरिया के ह्यूंजो यू ने 16-अंडर और 67-67-68-65 राउंड के साथ कांस्य पदक जीता।


शिव कपूर के बाद अदिति अशोक एशियन गेम्स गोल्फ में व्यक्तिगत पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय और पहली महिला भी बनीं। 2002 के बुसान एशियन गेम्स में शिव कपूर ने स्वर्ण पदक जीता था।

इंडियन गोल्फ यूनियन के प्रेसीडेंट बृजिंदर सिंह अदिति अशोक को उनके ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी है। वहीं, आईजीयू प्रेसीडेंट बृजिंदर सिंह ने कहा कि “यह एक लंबा इंतजार रहा है। प्रोफेशनल्स को खेलने की अनुमति मिलने से कंपीटीशन कठिन हो गया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद अदिति की यह ऐतिहासिक और शानदार जीत है। अदिति को बहुत बहुत बधाई।”

वहीं प्रतियोगिता में भारत के अन्य दो प्रतिभागी प्रणवी यूआरएस शरथ और अवनी प्रशांत क्रमशः 12वें और 17वें स्थान पर रहे।

एशियाई खेलों के इतिहास में भारत के पास फिलहाल गोल्फ में सात पदक (तीन स्वर्ण और चार रजत) हैं। 2010 के गुआंगज़ौ खेलों में राहुल बजाज, अभिजीत सिंह चड्ढा और राशिद खान और अभिनव लोहान की तिकड़ी के रजत पदक जीतने के बाद भारत ने एशियाई खेलों में गोल्फ पदक के लिए अपना 13 साल का इंतजार भी समाप्त कर दिया।

अदिति अशोक का करियर
अदिति अशोक 2016 में पेशेवर बनने के बाद से भारत में महिला गोल्फ के लिए अग्रणी रही हैं। अदिति ने अपने करियर में महत्वपूर्ण प्रगति की है, एलपीजीए फाउंडर्स कप में टी5 स्थान के बाद विश्व रैंकिंग में शीर्ष 50 में प्रवेश करने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बनना भी शामिल है। गोल्फ में अशोक की यात्रा जल्दी शुरू हुई। उन्होंने 2012, 2013 और 2014 में लगातार तीन बार राष्ट्रीय जूनियर चैम्पियनशिप जीती। 2014 में, उन्होंने जूनियर और सीनियर दोनों खिताब एक साथ अपने नाम किए। वह एकमात्र भारतीय गोल्फर थीं, जिन्होंने 2013 के एशियाई युवा खेलों, 2014 के युवा ओलंपिक और एशियाई खेलों दोनों में खेला था।

अदिति का प्रोफेशनल करियर भी उतना ही प्रभावशाली रहा है। वह लेडीज़ यूरोपियन टूर और एलपीजीए टूर पर खेलती हैं और उन्होंने 646,044 अमेरिकी डॉलर (5.3 करोड़) की कमाई की है। वह लेडीज़ यूरोपियन टूर मनी सूची के शीर्ष 10 में भी शामिल हैं, उन्होंने सीज़न की शुरुआत में एक जीत दर्ज की, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

हांगकांग-चीन के ताइची खो ने पुरुषों की व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 27-अंडर 261 के कुल स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। दक्षिण कोरियाई सुंगजे इम ने ताइची से एक स्ट्रोक पीछे रहकर रजत पदक जीता जबकि चीनी ताइपे के चिएन-याओ हंग को 24-अंडर 264 के साथ कांस्य पदक मिला।

Share:

Next Post

सोयाबीन की फसल में नुकसान का होगा सर्वे, मिलेगी राहत: शिवराज

Mon Oct 2 , 2023
– मध्यप्रदेश को बनाएंगे समृद्ध और देश का अग्रणी राज्यः मुख्यमंत्री भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि यदि सोयाबीन की फसल (soybean crop) में कहीं नुकसान (any loss) हुआ होगा तो जल्दी ही सर्वे (survey soon) करवाकर राहत राशि ( provide relief amount) प्रदान की जाएगी। उन्होंने […]