
नई दिल्ली. अगर आप डिजिटल पेमेंट सर्विस प्लेटफॉर्म गूगल पे (Google Pay) के यूजर्स हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. गूगल पे ने अपने यूजर्स के लिए एक खास फीचर लॉन्च किया है. इसकी सहायता से यूजर्स अब बिना डेबिट कार्ड (Debit Card) के भी अपना यूपीआई अकाउंट (UPI Accounts) क्रिएट कर सकेंगे.
कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी. इस सेवा के तहत गूगल पे यूजर्स बिना डेबिट कार्ड के यूपीआई पिन बना सकेगा. हालांकि यूजर्स इस सेवा का फायदा सिर्फ तभी उठा सकेगा जब उसका मोबाइल फोन नंबर, बैंक अकाउंट और आधार नंबर आपस में जुड़े होंगे.
कंपनी ने एक बयान में कहा, “आधार पर आधारित यूपीआई सेवा से गूगल पे यूजर्स बिना डेबिट कार्ड के यूपीआई पिन बना सकेंगे. जैसा कि यूपीआई के करोड़ों भारतीय यूजर्स हैं, इससे कई और यूजर्स को यूपीआई आईडी बनाने और उन्हें डिजिटल पेमेंट करने में सक्षम बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है.”
कैसे काम करेगा यह फीचर्स
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved