टेक्‍नोलॉजी देश

खास अंदाज में Republic Day मना रहा है Google

नई दिल्‍ली (New Delhi)। भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस (75 Republic Day ) मना रहा है और इस मौके पर राजधानी नई दिल्ली के अलावा देशभर में ढेरों आयोजन हो रहे हैं। सर्च इंजन कंपनी गूगल (Google) की ओर से भी इसके होमपेज पर खास डूडल (doodle) शेयर किया गया है, जिसमें रिपब्लिक डे परेड की झलक दिख रही है। आप जानते होंगे, गूगल खास मौकों पर ऐसे डूडल शेयर करता है।

गूगल ने अपने डूडल में समय के साथ-साथ आ रहे बदलाव भी दिखाए हैं। डूडल के पहले हिस्से में पुराने ट्रेडिशनल टीवी, दूसरे हिस्से में मॉडर्न टीवी और आखिरी हिस्से में स्मार्टफोन स्क्रीन की झलक दिखाई गई है। यह डूडल दिखाता है कि किस तरह समय के साथ परेड देखने के तरीके में बदलाव आया है।



गेस्ट आर्टिस्ट ने बनाया है गूगल डूडल
26 जनवरी, 2024 को गूगल होम-स्क्रीन पर दिखाए गए डूडल को गेस्ट आर्टिस्ट वृंदा जावेरी ने डिजाइन किया है। इस डूडल में दिखाया गया है कि किस तरह गणतंत्र दिवस की परेड को अलग-अलग दशक में अलग-अलग स्क्रीन्स पर देखा जाता रहा है और अब यह मोबाइल स्क्रीन तक पहुंच गई है।

यूजर्स के पास सेलिब्रेशन का विकल्प
अगर आप गूगल होमपेज पर जाएंगे तो आपको नया डूडल स्क्रीन पर दिखेगा। इसपर क्लिक करने के बाद सर्च पेज ओपेन होगा और ऊपर से कन्फेटी की बारिश होती दिखेगी। इसके बाद आपको स्क्रीन पर सबसे नीचे- ‘सेलिब्रेट’ और ‘शेयर’ दो बटन दिखेंगे। शेयर बटन पर क्लिक करने के बाद आप डूडल बाकियों के साथ शेयर कर पाएंगे।

अगर आप खास अंदाज में गूगल के साथ गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट करना चाहें तो आपको आपको सेलिब्रेट बटन पर क्लिक या टैप करना होगा। ऐसा करने पर स्क्रीन पर कॉन्फेटी की बारिश होती दिखेगी। आप जितनी बार चाहें क्लिक करते हुए पूरी स्क्रीन को सेलिब्रेशन कॉन्फेटी से भर सकते हैं।

Share:

Next Post

कौन थीं सुप्रीम कोर्ट में रिकॉर्ड बनाने वालीं जज फातिमा बीवी ?

Fri Jan 26 , 2024
नई दिल्ली (Mew Delhi)। साल 2024 में पद्म पुरस्कार हासिल करने वालों में 132 नाम शामिल हैं। इनमें एक नाम बीते साल नवंबर में दुनिया को अलविदा कह गईं एम फातिमा बीवी (M Fatima Biwi) का भी शामिल है। उन्हें सुप्रीम कोर्ट (HC) की पहली महिला जज होने का कीर्तिमान हासिल है। हालांकि, वह सिर्फ […]