img-fluid

भारत में Meta का बड़ा एक्शन! 6 महीने में 54 लाख पोस्ट और अकाउंट बैन

November 23, 2026

डेस्क: आज के समय में ज्यादातर लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे में सोशल मीडिया सूचनाओं के लिए एक सशक्त माध्यम बन गया है. भारत में भी हर वर्ग के लोग सोशल मीडिया इस्तेमाल करते हैं. इसी बीच मेटा ने बड़ी कार्रवाई की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा ने इसी साल 2026 की पहली छमाही में भारत में 54 लाख से ज्यादा पोस्ट और अकाउंट पर बैन लगा दिया है. यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले बहुत ज्यादा है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार साल 2025 में Meta ने भारत में स्थानीय कानूनों के तहत लगभग 70 हजार पोस्ट और अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया था. यानी इस साल मेटा ने बहुत बड़े स्तर पर कार्रवाई की है.


  • Meta के ट्रांसपेरेंसी डेटा के मुताबिक इस साल प्रतिबंधित किए गए ज्यादातर कंटेंट ऐसे थे, जिन पर कंपनी को स्थानीय कानूनों के तहत खुद एक्शन लेना पड़ा है. इस मामले में भारत अब दुनिया में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. मेटा ने इंडोनेशिया में सबसे ज्यादा पोस्ट और अकाउंट प्रतिबंधित किए हैं. इंडोनेशिया के बाद दूसरे नंबर पर भारत का ही नाम आता है. मेटा ने भारत में यह एक्शन फेसबुक, इंस्टाग्राम और Threads पर लिया है. जिसमें फेसबुक पर लगभग 28.22 लाख कंटेंट बैन किए गए. इंस्टाग्राम पर लगभग 26.16 लाख कंटेंट बैन हुए. वहीं Threads पर लगभग 20 हजार से ज्यादा अतिरिक्त कंटेंट पर अलग से कार्रवाई हुई.

    Share:

  • सूर्य हाफ मैराथन ने बनाया रिकॉर्ड 7,500 धावकों ने लगाई दौड़

    Mon Nov 23 , 2026
    शहीदों को सम्मान और पूर्व सैनिकों को नमन की थीम पर आयोजन जबलपुर। भारतीय सेना और नागरिकों के बीच आपसी जुड़ाव, राष्ट्रप्रेम और फिटनेस की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित सूर्य हाफ मैराथन 2026 में जबलपुर दौड़ता नजर आया। हेडक्वार्टर सेंट्रल कमांड के तत्वावधान में हेडक्वार्टर मध्य भारत एरिया द्वारा आयोजित मैराथन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved