बड़ी खबर व्‍यापार

गूगल प्ले स्‍टोर पर महज कुछ घंटे में लौटा पेटीएम

नई दिल्‍ली। डिजिटल पेमेंट ऐप पेटीएम गूगल प्‍ले स्‍टोर पर फिर से वापस आ गया है। अपने प्‍लेटफॉर्म से हटाने के महज कुछ घंटों के अंदर गूगल ने पेटीएम को बैन करने का फैसला वापस ले लिया। गूगल प्ले स्टोर से हटाने के 4 घंटे के भीतर गूगल ने पेटीएम को वापस अपने ऐप स्टोर पर जगह दी है।

गूगल प्‍ले स्‍टोर पर पेटीएम ऐप की वापसी की जानकारी पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि सभी लोगों का समर्थन के लिए धन्यवाद। ज्ञात हो कि गूगल ने सट्टेबाजी की वजह से पेटीएम ऐप को अपने प्ले स्टोर से हटाने का लिया था।

उल्‍लेखनीय है कि गूगल पे भारत में अपने 3 साल पूरे लिये हैं। 18 सितम्बर, 2017 को गूगल पे को भारत में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इस अवसर पर ही पेटीएम को बैन करने का फैसला लिया था। कंपनी की ओर से कहा गया कि वह गूगल की पॉलिसीज के खिलाफ काम कर रहा है, जिसके लिए पहले नोटिस भी जारी किया गया था। इससे पहले सचिन तेंदुलकर को पेटीएम फर्स्ट ने अपना ब्रांड अंबेस्‍डर बनाया है, जिसके बाद लोगों ने सचिन के खिलाफ जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन किया। इसकी वजह चाइनीज कंपनी अलीबाबा का पेटीएम में बहुत बड़ा निवेश है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

मप्र की तीन खेल अकादमियों का "खेलो इंडिया" में चयन

Sat Sep 19 , 2020
शूटिंग, रोईंग और हॉकी अकादमी बनेगें सेन्टर ऑफ एक्सेलेंस भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य की तीन खेल अकादमियों का चयन खेलो इंडिया के तहत किया गया है। मप्र राज्य शूटिंग अकादमी, रोईंग तथा हॉकी अकादमी में अब देश के विभिन्न राज्यों के खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश के […]