img-fluid

गूगल ने प्ले स्टोर से एक साल में हटाए 40 लाख से ज्यादा एप्स

August 31, 2025

नई दिल्ली। गूगल (Google) ने एक बड़ा ऐक्शन लेते हुए अपने प्ले स्टोर (Play Store) से 77 खतरनाक एप्स (Dangerous Apps) को हटा दिया है। ये सभी एप्स यूजर्स (Users) की सुरक्षा (Security) और प्राइवेसी (Privacy) के लिए खतरा बने हुए थे। हालांकि, यह केवल हालिया कार्रवाई का हिस्सा है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने पिछले साल लगभग 40 लाख एप्स को डिलीट किया, यानी औसतन हर दिन 11,000 एप्स को हटाया गया। यह जानकारी Surfshark की रिपोर्ट और गूगल के ट्रांसपेरेंसी डेटा से सामने आई है। हटाए गए आधे से ज्यादा ऐप्स डेटा प्रोटेक्शन और प्राइवेसी नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।

गूगल ने पिछले साल ही एप पब्लिशिंग को लेकर सख्त नियम लागू करने का ऐलान किया था और अब उसका असर साफ दिखाई दे रहा है। 2024 की शुरुआत तक ही प्ले स्टोर पर मौजूद लगभग आधे एप्स हटाए जा चुके थे। इसके साथ ही गूगल ने इस साल करीब 1.55 लाख डेवलपर अकाउंट्स को भी ब्लॉक कर दिया। कंपनी अब साइडलोडेड एप्स पर भी सख्ती कर रही है। गूगल का कहना है कि अब केवल वही डेवलपर्स एप्स पब्लिश कर सकेंगे, जो वेरिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरेंगे।


गूगल ने यूजर्स को चेतावनी दी है कि अगर कोई एप प्ले स्टोर से गायब हो जाए, तो इसका मतलब यह नहीं है कि डेवलपर ने उसे हटाया है। बल्कि अक्सर इसका कारण होता है कि एप ने नियमों का उल्लंघन किया है। हालांकि, अगर एप आपके फोन में पहले से मौजूद है तो वह चलता रहेगा, लेकिन उसे आगे अपडेट नहीं मिलेगा। कंपनी ने साफ किया है कि अगर ऐप खतरनाक पाया गया तो Play Protect आपको उसे अनइंस्टॉल करने का अलर्ट देगा। लेकिन अगर ऐसा अलर्ट नहीं आया, तो ऐप आपके फोन में बिना सिक्योरिटी अपडेट्स के चलता रहेगा।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि यूजर्स को सुरक्षित डाउनलोडिंग की आदत डालनी चाहिए। इसके लिए एप्स डाउनलोड करते समय परमिशन चेक करें, रिव्यू पढ़ें और भरोसेमंद डेवलपर्स के एप्स ही इंस्टॉल करें। इसी बीच, Android Authority की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल अब प्ले स्टोर पर एक नया “Uninstall” बटन टेस्ट कर रहा है। यह बटन सीधे ऐप के पेज पर दिखेगा, जिससे यूजर्स अपने फोन से किसी भी ऐप को तुरंत हटा सकेंगे। अभी तक अनइंस्टॉल करने के लिए “Manage apps & devices” में जाकर अलग से ऑप्शन चुनना पड़ता था।

Share:

  • हर महीने इंदौर से 50 से अधिक बदमाश जिलाबदर

    Sun Aug 31 , 2025
    पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर कुख्यात बदमाशों पर लगातार की जा रही है कार्रवाई इन्दौर। शहर में अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार बदमाशों के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई कर रही है। इस साल अब तक 400 के लगभग बदमाशों को जिलाबदर किया गया है। हर महीने लगभग 50 पर जिलाबदर की कार्रवाई हो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved