img-fluid

सरकार ने माध्वी पुरी बुच को सेबी के अध्यक्ष पद पर किया तैनात

March 01, 2022

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने माधबी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) को बाजार नियामक सेबी (market regulator sebi) का नया अध्यक्ष नियुक्त (new president appointed) किया है। माध्वी बुच की यह नियुक्ति फिलहाल 3 साल के लिए होगी। माध्वी पुरी यह इस पद को संभालने वाली पहली महिला होंगी। सेबी के मौजूदा अध्यक्ष अजय त्यागी का कार्यकाल सोमवार, 28 फरवरी को समाप्त हो रहा है।


वित्त मंत्रालय ने अक्टूबर 2021 में इस पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे, जिसकी अंतिम तिथि छह दिसंबर, 2021 थी। माधवी पुरी सेबी की पूर्णकालिक सदस्य भी रह चुकी हैं। उन्होंने 5 अप्रैल, 2017 से 4 अक्टूबर 2018 तक यह पद संभाला था। एलआईसी ने आईपीओ के लिए इसी महीने सेबी के पास मसौदा दस्तावेज जमा कराया है।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल कैडर के 1984 बैच के आईएएस अधिकारी अजय त्यागी को एक मार्च, 2017 को 3 साल के लिए सेबी का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्हें 6 महीने का सेवा विस्तार दिया गया था। उन्हें अगस्त 2020 में फिर 18 महीने का सेवा विस्तार मिला था। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • रूस-यूक्रेन युद्ध: जंग समस्या है समाधान नहीं

    Tue Mar 1 , 2022
    – दीपक कुमार त्यागी रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते दुनिया पर हर पल तीसरे विश्वयुद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। इस विवाद को लेकर दो धड़ों में विभाजित दुनिया एकबार फिर अचानक बड़े युद्ध के मुहाने पर खड़ी हो गयी है। दुनिया में आज हालात ऐसे बन गये हैं कि ताकतवर देशों के हुक्मरानों ने अगर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved