
भोपाल। प्रदेश में आज से अन्न उत्सव का शुभारंभ हो गया है। राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका शुभारंभ किया। इस उत्सव में सरकार प्रदेश के 37 लाख गरीब परिवार को राशन वितरण की पर्ची बांटने सड़क पर उतरी है। मुख्यमंत्री ने भोपाल में पर्ची बांटी। जबकि जिलों में मंत्री, विधायक एवं संासदों ने हितग्राहियों के बीच जाकर पात्रता पर्चियों का वितरण किया। अन्न उत्सव के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों से वीडियो कॉफ्रेंस के जरिए संवाद भी किया। जानकारी के अनुसार अन्न उत्सव पखवाड़ा 30 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान प्रदेश के सभी गरीब पात्र परिवारों को राशन के लिए पर्ची दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों से अपने-अपने जिलों में इस उत्सव के तहत लोगों के बीच जाने को कहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved