img-fluid

दूसरे राहत पैकेज की घोषणा कर सकती है सरकार, किसके लिए होगा खास

October 01, 2020

नई दिल्ली। कोरोना की वजह से अर्थव्यवस्था में छाई मंदी को दूर करने के लिए अगले राहत पैकेज की तैयारियां अंतिम चरण में है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अगला राहत पैकेज पहले के मुकाबले छोटा रह सकता है। इसमें कोरोना और लॉकडाउन से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए सेक्टरों जैसे होटल, टूरिज्म, एविएशन और हॉस्पिटैलिटी पर सबसे ज्यादा जोर होगा। इस खबर के बाद से स्पाइस जेट, डेल्टाकॉर्प जैसे शेयरों में जोरदार तेजी आई है।

कैसा होगा अगला राहत पैकेज- सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अगले राहत पैकेज की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। इसकी घोषणा कभी भी की जा सकती है। पहले के पैकेज के मुकाबले ये काफी छोटा अगला पैकेज होगा। आने वाले राहत पैकेज में होटल, टूरिज्म, एविशएशन जैसे सेक्टर पर खास जोर रहने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) और वित्त मंत्रालवय के बीच इस पर 3-4 दौर की बैठक हो चुकी है।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, दूसरे राहत पैकेज में टैक्स इन्सेंटिव यानी टैक्स छूट पर ज्यादा जोर रह सकता है। कई सेक्टर्स के लिए टैक्स राहत का ऐलान हो सकता है। कर्ज चुकाने की समय-सीमा बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा कई और अन्य राहत भरे कदम उठाने की तैयारी है। इस पैकेज में लोगों की खरीद क्षमता बढ़ाने पर फोकस होगा। इसमें कोरोना और लॉकडाउन से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए सेक्टरों जैसे होटल, टूरिज्म, एविएशन और हॉस्पिटैलिटी पर सबसे ज्यादा जोर होगा।

Share:

  • हाथरस जाने पर अड़े राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया

    Thu Oct 1 , 2020
    हाथरस। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी गुरुवार को हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे थे। उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें ग्रेटर नोएडा पर रोक दिया गया है। वहां से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पैदल मार्च कर जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved