
हिसार। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा है कि केन्द्र सरकार कारपोरेट घरानों के दबाव में आकर तीनों कृषि कानून बनाए हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो के लिए किसान हित सर्वोपरि है, इसलिए विधायक पद से त्यागपत्र देकर सरकार का विरोध किया है।
अभय सिंह चौटाला गांव बरवाला के गांव खेदड़ में आयोजित अपने स्वागत समारोह में कहा कि किसानों व आमजन के हितों से बढ़कर उनके लिए कोई सम्मान और पद नहीं है। किसानों का आशीर्वाद रहा तो वह फिर विधायक बन जाएंगे लेकिन आमजन की आवाज उठाने में कभी पीछे नहीं रहेंगे।
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान विशेषज्ञों व बिना चर्चा के कृषि कानून कार्पोरेट घरानों के दबाव में पास करवाए गए हैं। ये कानून किसानों के हित के नहीं है। इसलिए उन्होंने इन तीन कृषि कानूनों के विरोध में अपना त्यागपत्र दिया था। अभय सिंह चौटाला ने सम्मान समारोह में राजनीतिक रूप से भी खूब प्रहार किए। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि जो लोग चौ. देवीलाल के पदचिह्नों पर चलने का दम भरते थे वे अब सुरक्षा घेरे में अपने घरों में रहने पर मजबूर हैं। (एजेंसी, हि.स.)
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved