img-fluid

पचमढ़ी में अगले चुनाव का रोडमैप तैयार कर राजधानी लौटी सरकार

March 28, 2022

  • लोगों से सीधे लाभ देने वाली योजनाओं की होगी ब्रॉडिंग
  • अगले डेढ़ साल तक प्रदेश में उत्सवों का रहेगा जोर

भोपाल। प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव तक का रोडमैप तैयार करके सरकार आधी रात को राजधानी लौट आई है। प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में दो दिन तक चले चिंतन-मंथन में सरकार ने लोकप्रिय योजनाओं को फिर से नए क्लेवर के साथ शुरू करने और योजनाओं की ब्रॉडिंग करने का फैसला किया है। साथ ही प्रदेश में अगले चुनाव से पहले तक उत्सव एवं मनोरंजन के आयोजनों का बोलबोला रहेगा। शहर से लेकर गांव-गांव में उत्सव मनाए जाएंगे। इसमें जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका रहेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के विकास और जन-कल्याण के लिए आगामी समय में कौन-कौन से कदम उठाने हैं, योजनाओं को किस स्वरूप में क्रियांवित करना है, उस पर विचार-विमर्श करने के उद्देश्य से ही पचमढ़ी में चिंतन बैठक की गई।


तीर्थ दशर्न को जाएगी सरकार
मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना पुन: आरंभ की जा रही है। दिनांक 18 अप्रैल को पहली ट्रेन काशी विश्वनाथ के लिए जाएगी। पहली यात्रा में मुख्यमंत्री सहित मंत्रि-परिषद के सदस्य भी सम्मिलित होंगे। बस से भी अब तीर्थ-दर्शन कराया जाएगा। अगर संभव हो तो वायुयान से भी वरिष्ठजन को ले जाया जाएगा। इसमें समय कम लगेगा और वरिष्ठों को सुविधा मिलेगी।

कन्यादान में नगद नहीं सामान
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना भी पुन: आरंभ की जा रही है। कोविड-19 में यह योजना बंद थी। दिनांक 21 अप्रैल से कन्या विवाह पुन: आरंभ किए जाएंगे। योजना अब नए स्वरूप में आरंभ होगी। पहले दो विभाग योजना के लिए राशि देते थे, अब इसे एकीकृत किया जा रहा है। योजना के हितग्राही को दी जाने वाली राशि 51 हजार थी, इसे बढ़ाकर 55 हजार रूपए किया जा रहा है।

लाड़ली लक्ष्मी योजना-2
मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना मध्यप्रदेश में शुरू की गई थी। आज 43 लाख लाड़ली बिटिया मप्र में है। अब योजना का दूसरा चरण 2 मई को आरंभ किया जाएगा। साथ ही 2 मई को हर वर्ष लाड़ली लक्ष्मी दिवस मनाया जाएगा।

6 महीने और मिलेगा मुफ्त में अनाज
गरीब कल्याण योजना 6 माह और जारी रहेगी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना को मिलाकर 10 किलो अनाज प्रति माह प्रति व्यक्ति दिया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि एक सेल्समेन के पास एक दुकान की जिम्मेदारी रहे।

350 सीएम राइज स्कूल शुरू होंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम राइज स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति का सूचक है। सीएम राइज स्कूल के प्रत्येक भवन निर्माण पर 24 करोड़ की लागत आएगी। भवन में लाइब्रेरी, लेब, स्मार्ट क्लास और खेल मैदान की व्यवस्था होगी। 350 विद्यालयों में सीएम राइज स्कूल की परिकल्पना के आधार पर 13 जून से शिक्षण कार्य आरंभ किया जाएगा।

22 अप्रैल से शुरू होंगी संजीवन
शहरों में 25 हजार की आबादी पर एक मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक आरंभ किया जाएगा। इन केंद्रों को 22 अप्रैल से आरंभ किया जाएगा। यहाँ सामान्य बीमारियों के इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। एक वर्ष में प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में यह क्लीनिक आरंभ कर दिए जाएंगे।

हर घर को नल से पानी
जल जीवन मिशन में हर घर को नल से पानी देने के लिए पेयजल व्यवस्था के लिए 6 हजार करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। इसके सफल क्रियान्वयन पर बैठक में गंभीरता से विचार किया गया। बुरहानपुर प्रदेश का पहला जिला होगा जहाँ प्रत्येक गाँव में नल से जल उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर दी गई है।

फोन पर पशुओं का इलाज
प्रदेश में पशुओं के इलाज के लिए वेटनरी टेलीमेडिसिन की व्यवस्था की जाएगी। इसी प्रकार फसलों की बीमारी के संबंध में भी कृषि विज्ञान केंद्र से टेलीफोन द्वारा सलाह देने की व्यवस्था स्थापित की जाएगी।

ग्रामीण परिवहन सेवा शुरू होगी
मध्यप्रदेश राज्य परिवहन निगम बंद होने के बाद ग्रामीण परिवहन में बहुत कठिनाइयाँ आ रही हैं। अगले महीने राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण परिवहन की नीति लाई जाएगी। अब गांवों में सरकारी बसें चलेंगी।

Share:

  • मार्च का माह... महंगाई से निकल रही आह!

    Mon Mar 28 , 2022
    आटा, तेल, दूध, घी, गैस और पेट्रोल-डीजल ने बढ़ाई महंगाई 7 दिन में छठवी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम पेट्रोल पर 50 पैसे और डीजल पर 55 पैसे बढ़े, पांच दिन में 3.70 रुपए महंगे हुए भोपाल। तेल कंपनियों ने इस हफ्ते 5वीं बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। रविवार को पेट्रोल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved