img-fluid

राज्यपाल आनंदीबेन और मुख्यमंत्री शिवराज ने दीं विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं

October 26, 2020
भोपाल। मध्यप्रदेश में सोमवार को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है और जगह-जगह रावण दहन की तैयारियां की जा रही हैं। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विजय दशमी (दशहरा) पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की है।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने संदेश में कहा है कि दशहरा का पर्व हम सभी को असत्य पर सत्य की और अन्याय पर न्याय की विजय का संदेश देता है। हम सभी को पर्वों को आपसी प्रेम और सौहार्द से मनाते हुये समाज में व्याप्त बुराइयों एवं कुरीतियों का परित्याग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीब एवं दु:खी व्यक्तियों की सहायता कर हमें उनके जीवन में खुशियां लानी चाहिए।
उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि प्रदेश ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी पर सफलता पूर्वक नियंत्रण प्राप्त किया है। हमारे यहां ठीक होने वाले लोगों की दर काफी उत्साहजनक है, लेकिन फिर भी इसका मतलब यह नहीं कि महामारी का खतरा टल गया है। हम सभी को कोरोना से बचने के लिए बताये गये सभी उपाय जैसे मास्क का इस्तेमाल, सोशल डिस्टेसिंग और बार-बार हाथ धोने की आदत डालनी होगी। जब तक बहुत जरूरी नहीं हो, भीड़ में नहीं जाएं। सदैव याद रखें, ‘जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नही।
वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा पर्व हमें यह सीख देता है कि अच्छाई हमेशा बुराई पर जीत हासिल करती है। उन्होंने कहा कि जब-जब अहंकार और सत्य का सामना होगा। विजय सत्य की ही होगी। यही संदेश भगवान श्री राम के चरित्र से हमें मिलता है। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हुए प्रदेशवासियों को संदेश दिया कि कोरोना संक्रमण के प्रति सजग और सतर्क रहते हुए दशहरा पर्व मनायें। कोरोना नियंत्रण के लिये जारी गाइडलाइन का पालन भी करें।
गृह मंत्री डॉ. मिश्रा और कृषि मंत्री पटेल ने भी दी विजयादशमी की शुभकामनाएं
 प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और कृषि मंत्री कमल पटेल ने असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक विजयादशमी के पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय के भाव के साथ प्रदेश के विकास में पूर्ण समर्पित भाव से कार्य करें। उन्होंने कहा है कि प्रदेश प्रगति पथ पर अग्रसर है और शीघ्र ही कोरोना रूपी रावण का भी नाश होगा।

Share:

  • खजराना में  11 मरीज मिले, अब तक का आंकड़ा 157 पर पहुंचा

    Mon Oct 26 , 2020
    एक और राहत, पॉजिटिव केस में कोई नया क्षेत्र नहीं इन्दौर। कोरोना मरीजों के आंकड़ों के बीच एक और राहत भरी खबर आई है कि आज पॉजिटिव केस में कोई नया क्षेत्र नहीं जुड़ा है। हालांकि खजराना में जरूर सर्वाधिक 11 मरीज मिले हैं और कल रात से 15 मरीज बढ़कर यह आंकड़ा आज सुबह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved