img-fluid

गोविंदा ने अपनाया कड़ा रुख, दी 100 करोड़ के मानहानि केस की चेतावनी

August 23, 2026

डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। पत्नी सुनीता आहूजा, गोविंदा पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। इस बीच गोविंदा ने कड़ा रुख अपनाते हुए फेक और एआई कंटेंट को लेकर सख्त कदम उठाया है। अभिनेता ने अपने, अपने परिवार और पर्सनल लाइफ को लेकर गलत, भ्रामक और एआई जनरेटेड कंटेंट फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए लीगल नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में साफ किया गया है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अगर उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भ्रामक अफवाहों और एआई कंटेंट फैलाया गया तो उनके खिलाफ मानहानि के तहत कदम उठाया जाएगा।


  • सूत्रों के अनुसार, गोविंदा द्वारा जारी इस नोटिस में डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, मीडिया संस्थान और कंटेंट क्रिएटर्स को चेतावनी दी गई है कि वे कोई भी ऐसा कंटेंट अपलोड, ब्रॉडकास्ट, पब्लिश या शेयर न करें जिससे गोविंदा या उनके परिवार की छवि को खराब करता है या इसे गलत तरीके से पेश करता है। इसमें कहा गया है कि जो भी लोग इसमें जिम्मेदार पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सिविल और क्रिमिनल कार्रवाई की जा सकती है और अभिनेता की ओर से उनकी और उनके परिवार की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए 100 करोड़ रुपये तक का हर्जाना मांगा जा सकता है।

    गोविंदा की लीगल टीम ने खास तौर पर मॉर्फ्ड इमेज, डीपफेक और AI से बने सिंथेटिक कंटेंट के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है। नोटिस में कहा गया है कि अगर एआई या किसी तरह की दूसरी डिजिटल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके एक्टर की आवाज, फ़ोटो, या उनकी पर्सनल और पारिवारिक लाइफ से जुड़ी चीजों को गलत तरीके से या उनमें बदलाव करके पेश किया गया तो उनके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा। ऐसा कोई भी कंटेंट पाए जाने पर उसके खिलाफ मानहानि, निजता के उल्लंघन, पहचान का गलत इस्तेमाल और साइबर क्राइम से जुड़े कानूनों के तहत कानूनी कार्रवाई होगी।

    Share:

  • 'सपा को हमेशा के लिए ‘साफ’ कर देगी जनता', CM योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला

    Sun Aug 23 , 2026
    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को समाजवादी पार्टी और उसके प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता अगले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को हमेशा के लिए ‘साफ’ कर देगी। सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर गरीबों को अपने एजेंडे में कभी जगह नहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved