img-fluid

ठेले जब्ती के विरोध में सड़क पर बैठे स्ट्रीट वेंडर: इंदौर में नगर निगम की कार्रवाई, समर्थन में पहुंचीं नेता प्रतिपक्ष

November 21, 2026

इंदौर। इंदौर के फूटी कोठी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा ठेले वालों के ठेले जब्त करने की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन शुरू हो गया है। कार्रवाई से नाराज ठेले वाले मौके पर एकजुट होकर विरोध जता रहे हैं। उनके समर्थन में नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट भी पहुंची हैं। प्रदर्शन के दौरान हंगामे की आशंका को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने।


  • ठेले वालों का आरोप है कि नगर निगम की कार्रवाई से उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है। वे जब्त ठेले वापस करने और उन्हें कारोबार के लिए उचित जगह उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं।नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने भी ठेले वालों की मांगों का समर्थन करते हुए निगम की कार्रवाई का विरोध किया है। फिलहाल फूटी कोठी क्षेत्र में प्रदर्शन जारी है और पुलिस की मौजूदगी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved