पटना। बिहार (bihaar) में सत्ता परिवर्तन के बाद आए दिन नए-नए कारनामे देखने को मिल रहे हैं। जिसके बाद विपक्ष से लेकर आम जनता तक सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। एक ऐसा ही मामला फिर सुर्खियों में हैं। मामला यह है कि पटना में नगर निगम ने गुरुवार को ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका गुप्ता (Graduate Chai Wali Priyanka Gupta) के स्टाल को जब्त कर लिया है। उस समय ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता सड़क पर फूट-फूट कर रोने लगी। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि इससे पहले भी स्टॉल को हटाया गया था, लेकिन दोबारा से उसी जगह पर स्टॉल लगाया गया. इस कारण से ये कार्रवाई हुई।
शीर्ष स्तर से हस्तक्षेप के बाद नगर निगम ने ग्रेजुएट चायवाली को उनका स्टॉल वापस कर दिया। स्टॉल जब्त होने के बाद प्रियंका गुप्ता बीच सड़क पर ही रोने लगी थीं। उन्होंने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से भी इस बाबत मुलाकात की थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved