खेल

IPL 2022: रविंद्र जडेजा के CSK कप्तानी छोड़ने के फैसले पर ग्रीम स्वान का दिल जीतने वाला बयान


नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रविंद्र जडेजा ने जब छोड़ने का फैसला लिया, तो इस पर तमाम दिग्गज क्रिकेटरों ने अपनी राय दी। कुछ ने इस फैसले की तारीफ की, तो कुछ को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ग्रीम स्वान ने अब इसको लेकर जो कुछ कहा है वह दिल जीतने वाला है।

आईपीएल 2022 से ठीक पहले महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने और इसे रविंद्र जडेजा को सौंपने का फैसला लिया था। बीच सीजन में जडेजा ने धोनी को वापस कप्तानी सौंप दी। स्वान ने कहा कि जडेजा का यह फैसला बहादुरी भरा है। टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने भी जडेजा के इस फैसले की तारीफ की है।


स्वान ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ‘हम सभी की कुछ पसंदीदा टीम होती हैं, जिनके खिलाफ हमें खेलना पसंद होता है। सीएसके ने आरसीबी के खिलाफ पहले अच्छा प्रदर्शन किया है। यह जडेजा के लिए बड़ी बात है कि उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि कप्तानी उनके बस की बात नहीं है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘आपके अंदर की मेल ईगो आपको यह कहने से रोकती है। तो उनका ऐसा करना और धोनी को वापस कप्तानी देना बहुत बड़ी बात है। सीएसके के लिए यह अच्छी चीज है।’ वहीं शास्त्री ने कहा, ‘जडेजा का बेबाकी से यह कहना कि कप्तानी मेरे बस की नहीं बड़ी बात है।’

Share:

Next Post

कोरोना से मौतों का सवाल, WHO की रिपोर्ट पर क्यों भड़का भारत? क्या कहते हैं जानकार

Fri May 6 , 2022
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर भारतीय जानकारों ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने ‘सभी के लिए एक ही नीति’ पर निराशा जताई। साथ WHO के गणना करने के तरीके पर भी सवाल उठाए हैं। संगठन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि […]