
काबुल। अफगानिस्तान (Afghanistan) में संयुक्त राष्ट्र के उप विशेष प्रतिनिधि रमिज अलकबरोव (UN Deputy Special Representative Ramiz Alkabarov) ने जोर देकर कहा कि लाखों लोगों तक खाना पहुंचाने के लिए और ज्यादा पैसे की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एक तिहाई से अधिक नागरिकों को खाने के लिए पर्याप्त अनाज नहीं मिल रहा है। तालिबान के अफगानिस्तान की सत्ता में आने के बाद हजारों लोग देश छोड़ चुके हैं।
संयुक्त राष्ट्र (UN) ने कहा है कि मौजूदा हालात के चलते इस साल के अंत तक 5 लाख से ज्यादा लोग अफगानिस्तान छोड़ सकते हैं। UN ने इन लोगों के लिए अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों से अपने बॉर्डर खोलने की भी अपील की है। मौजूदा संकट शुरू होने से पहले ही 26 लाख से ज्यादा अफगान लोग पड़ोसी देशों में रिफ्यूजी के रूप में रह रहे थे। अफगानिस्तान में इस वक्त करीब 35 लाख लोग ऐसे हैं जिन्हें अपना घर-बार छोड़ना पड़ा है।
‘अफगानिस्तान में 35 लाख लोगों को छोड़ना पड़ा घर’
तालिबान के अफगानिस्तान की सत्ता में आने के बाद हजारों लोग देश छोड़ चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र (UN) ने कहा है कि मौजूदा हालात के चलते इस साल के अंत तक 5 लाख से ज्यादा लोग अफगानिस्तान छोड़ सकते हैं। UN ने इन लोगों के लिए अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों से अपने बॉर्डर खोलने की भी अपील की है। मौजूदा संकट शुरू होने से पहले ही 26 लाख से ज्यादा अफगान लोग पड़ोसी देशों में रिफ्यूजी के रूप में रह रहे थे। अफगानिस्तान में इस वक्त करीब 35 लाख लोग ऐसे हैं जिन्हें अपना घर-बार छोड़ना पड़ा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved