img-fluid

महिदपुर में भव्य हर-घर तिरंगा यात्रा निकाली गई

August 13, 2022

महिदपुर। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश में आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में महिदपुर शहर में 12 अगस्त को ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा अनुविभागीय अधिकारी के.सी ठाकुर, सीएमओ के.सी वर्मा, तहसीलदार सृष्टि पाल, नायब तहसीलदार जितेन्द्र चौरसिया एवं उत्कृष्ट उ.मा.वि. प्राचार्य किशोर परमार के नेतृत्व में जनसामान्य में देश भक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से हर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगर के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक गणों के साथ जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षदगण, महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक, थाना प्रभारी मय स्टाफ, जेल अधीक्षक मय स्टाफ, थाना प्रभारी मय स्टाफ, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्त्रोत समन्यवयक मय स्टाफ, जनशिक्षक, एन.सी.सी के केडेट्स, स्काउट गाइड, एन.एस.एस आदि के हाथो में देश की आन-बान-शान तिरंगा लेकर गगनभेदी नारों के साथ पूर्ण उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए नगर की जनता को 13 से 15 अगस्त तक घर-घर फहराने का सन्देश दिया।



रैली का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत किया गया। यह तिरंगा यात्रा शासकीय यशवंत उत्कृष्ट उमावि से प्राचार्य द्वारा झंडावंदन एवं राष्ट्रगान के बाद प्रारंभ होकर विजय स्तम्भ चौक बाजार, राजेंद्र मार्ग, अम्बेडकर चौराहे से पुन: विद्यालय पहँुची जहाँ पर विद्यालय प्राचार्य किशोर परमार द्वारा समस्त कार्यालय प्रमुख एवं समस्त शासकीय-अशासकीय विद्यालय के शिक्षक-शिक्षकाओं, छात्र-छात्राओं, रैली में पधारे समस्त गणमान्य नागरिक जन का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।

Share:

  • पहली बार गाटरघाट नदी किनारे आयोजित हुआ कजलियां मेला

    Sat Aug 13 , 2022
    शहरवासियों के उत्साह से नई परंपरा का आयोजन रहा सफल कजलियो को विसर्जित कर गले मिलकर दी शुभकामनाएं कटनी। कजलियों का त्योहार शुक्रवार को कटनी शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। घरों में बोई गई कजलियों का शाम को विधि-विधान से पूजन अर्चन किया गया, इसके बाद उन्हें जलाशयों में विसर्जित किया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved