बड़ी खबर

भव्य मंगल कलश एवं रामायण शोभा यात्रा निकाली गई श्री श्याम मंदिर चरण धाम के 23वें पाट महोत्सव पर


दौसा । श्री श्याम मंदिर चरण धाम (Shri Shyam Mandir Charan Dham) के 23वें पाट महोत्सव पर (On the 23rd Paat Mahotsav) भव्य मंगल कलश एवं रामायण शोभा यात्रा (Grand Mangal Kalash and Ramayana Shobha Yatra) निकाली गई (Were Taken out) ।

सुबह सहजनाथ महादेव मंदिर से नगर परिषद सभापति ममता चौधरी, मानगंज व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौधरी व मुख्य यजमान मदनलाल मुरारी लाल बेंवाल पापड़दा वालों ने पूजन कर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा गुप्तेश्वर सर्किल, शिव सर्किल, लालसोट रोड, रामकरण जोशी स्कूल, गणेश मंदिर, नया कटला, मानगंज, नई मंडी रोड होते हुए श्याम मंदिर पहुंची। इस बीच जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

शोभायात्रा के साथ रथ में सवार श्याम प्रभु के दरबार की आरती उतार कर दर्शन लाभ प्राप्त किया। शोभायात्रा में शाही लवाजमे के साथ 108 रामायण की पोथियां लिए पुरुष चल रहे थे। भक्तों के हाथों में श्याम ध्वज पताकाएं थीं। साथ ही हजारों महिलाएं मंगल कलश लिए शामिल हुईं। केसरिया परिधानों में सड़कों पर महिलाओं का अपार समूह दिखाई दिया, जिससे देव नगरी बाबा श्याम के रंग में रंग गई।

श्याम मंदिर चरण धाम पर फाल्गुनी मेले जैसा नजारा दिखाई दिया। वहीं भजन रस गंगा में अजय शर्मा, राजू महरवाल, दीक्षा राठौड़, प्रिंस खंडेलवाल, राज राठौड़, नीतू खंडेलवाल एवं राजू खंडेलवाल के भजनों भाव विभोर भक्तों ने नृत्य की प्रस्तुति दी। मुख्य यजमान सत्यनारायण, पंकज रावत ने कलाकारों का स्वागत किया। पाटोत्सव के दौरान श्याम मंदिर चरण धाम पर आकर्षक सजावट की गई। वहीं बाबा श्याम का अलौकिक दरबार सजाया गया।

इस भव्य आयोजन के दौरान 12 से 14 फरवरी के बीच नानी बाई रो मायरो अनिरुद्ध मुरारी बापू रतलाम वालों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें मुख्य यजमान सुवालाल नरेश कुमार बेंवाल होंगे। वसंत पंचमी पर 14 फरवरी को श्याम प्रभु का दुग्धाभिषेक किया जाएगा। सत्यनारायण हितेश कुमार विजयवर्गीय इसके मुख्य यजमान रहेंगे। 15 फरवरी की शाम 6:30 बजे श्याम कथा का आयोजन कथा व्यास सुनील शर्मा द्वारा किया जाएगा। इसके मुख्य यजमान सुरेश चंद्र विजयवर्गीय कुंडल वाले होंगे।
17 फरवरी को सुबह 8:00 बजे 108 आसनों पर संगीतमय रामचरितमानस के अखंड पाठ शुरू होंगे। इसमें मुख्य यजमान ओमप्रकाश नरेंद्र कुमार अमरिया होंगे। 18 फरवरी को त्रिवेणी धाम के संत रिछपालदास महाराज के प्रवचन होंगे इसके बाद पूर्णाहुति व प्रसादी का कार्यक्रम होगा।

Share:

Next Post

दिल्ली में भी टूटा INDIA गठबंधन! सभी 7 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

Sun Feb 11 , 2024
नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनाव (lok sabha elections) में दिल्ली की 7 सीटों (7 seats of Delhi) पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस (Aam Aadmi Party and Congress) मिलकर लड़ेंगी या नहीं, इस पर अभी भी सस्पेंस जारी है. क्योंकि इसे लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक ऐलान (official announcement) नहीं किया गया है. इसी […]