
श्रीनगर । दक्षिणी कश्मीर (South Kashmir) में गुरुवार की रात आतंकवादियों (Terrorists) ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल Central Reserve Police Force (CRPF) के वाहन पर ग्रेनेड से हमला (Grenade Attack) किया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शोपियां जिले (Shopian District) के कीगम गांव (Keegam Village) में आतंकादियों ने उस समय हमला किया , जब सीआरपीएफ का एक वाहन उस इलाके से गुजर रहा था।
एक सीआरपीएफ अधिकारी के मुताबिक घटना के दौरान किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई। घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने हमलावर को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved