img-fluid

बारातियों को रोटी परोसने में देरी पर भड़का दूल्‍हा, फरार होकर उसी दिन रचा ली दूसरी लड़की से शादी

December 28, 2024

नई दिल्‍ली । यूपी के चंदौल(Chandauli in UP) में एक अजीबो-गरीब मामला(a strange case) सामने आया है। यहां एक शादी में रोटी परोसने (Serving bread at a wedding)में हुई देरी पर दूल्‍हा इतना भड़क गया कि शादी से ही मना कर दिया। इतना ही नहीं वह निकाह से पहले ही फरार हो गया। उसी रात रिश्‍तेदारी की एक अन्‍य लड़की से उसने निकाह भी कर लिया। इधर, दुल्‍हन हाथों में मेहंदी रचाए इंतजार करती रह गई। उसे दूल्‍हे के गायब होने का पता चला तो बुरी तरह दुखी हो गई। रोती-बिलखती दुल्‍हन ने बुधवार को प्रार्थना पत्र देकर एसपी आदित्‍य लांग्‍हे से मामले की शिकायत की थी। एसपी के आदेश पर पुलिस ऐक्‍शन में आई तो फिर शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।


मामला, चंदौती के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक नगर चौकी क्षेत्र के हमीदपुर का है। पीड़ित दुल्‍हन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सात महीने पहले उसकी शादी गांव के ही मेहताब नाम के एक युवक से तय हुई थी। 22 दिसम्‍बर को शादी होने वाली थी। लड़की वालों ने धूमधाम से शादी की तैयारी कर रखी थी। बारात आई तो मिठाइयों से उसका स्‍वागत किया गया। इसके बाद बारातियों को खाना खिलाया जाने लगा। आरोप है कि इसी दौरान एक बारात ने रोटी देर से मिलने की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उसकी बातें सुन अन्‍य बाराती भी नाराज हो गए।

दुल्‍हन के घरवाले और रिश्‍तेदार बारातियों को समझाते रहे लेकिन वे नहीं माने। दूल्‍हा भी नाराज हो गया। वह वहां से चला गया। बारात भी वापस लौट गई। इसके बाद दुल्‍हन के घर जहां थोड़ी देर पहले शादी की धूमधाम थी वहां सन्‍नाटा पसर गया। दुल्‍हन का आरोप है कि कुछ घंटे बाद ही लडके की शादी उसी गांव के रिश्‍तेदारी की एक लड़की से करा दी गई। इधर, दुल्‍हन के जोड़े में हाथों में मेंहदी रचाए पीड़िता इंतजार करती रह गई। इस पूरे घटनाक्रम से पीड़‍िता के घर में दुख और गुस्‍से का माहौल है। दुल्‍हन और उसके परिवार के लोगों ने 24 दिसम्‍बर को एसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की।

पीड़िता के परिवार का कहना है कि करीब दो सौ लोग बारात में आए थे। उनके लिए आयोजन करने पर अच्‍छा-खासा खर्च हो गया। डेढ़ लाख का दहज दिए जाने की बात भी उन्‍होंने कही है। उनका कहना है कि कुल करीब सात लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़िता ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पीड़ि‍ता के परिवार का कहना है कि इस मामले में पहले औद्योगिक नगर पुलिस चौकी पर शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इसके बाद बुधवार को उन्होंने एसपी आदित्य लांग्हे को प्रार्थना पत्र देकर मामले की शिकायत की थी। शुक्रवार को दोनों पक्षों में सुलह समझौता हो गया।

Share:

  • मनमोहन सिंह का मेमोरियल बनाएगी केंद्र सरकार, अमित शाह ने खुद खडग़े और पूर्व पीएम के परिवार को दी जानकारी

    Sat Dec 28 , 2024
    नई दिल्ली. केंद्र सरकार (Central government) ने पूर्व प्रधानमंत्री (former PM) डॉ. मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh) की स्मृति (memory) में राष्ट्रीय राजधानी में एक स्मारक (Memorial) बनाने का फैसला किया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से इसकी जानकारी दी गई. प्रेस रिलीज जारी करते हुए गृह मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार सुबह सरकार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved