img-fluid

नेपाल में फिर हिली जमीन, महसूस किए गए इतनी तीव्रता के भूकंप

July 22, 2026

डेस्क। नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत में बुधवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.2 दर्ज की गई। राहत की बात यह है कि इस घटना में फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।


  • राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र (NEMRC) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह भूकंप बुधवार तड़के स्थानीय समयानुसार 4:40 बजे आया। रिक्टर पैमाने पर 4.2 की तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र राजधानी काठमांडू से लगभग 900 किलोमीटर पश्चिम में स्थित बाजहांग जिले के कोटदेवाल क्षेत्र के आस-पास दर्ज किया गया। सुबह-सुबह आए इस कंपन को बाजहांग के अलावा पड़ोसी जिलों बाजुरा और दार्चुला में भी महसूस किया गया, जिससे लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    Share:

  • सरकारी स्कूलों में किताबों का संकट

    Wed Jul 22 , 2026
    सत्र शुरू होने के महीनों बाद भी 8.5 लाख बच्चों को एक भी पुस्तक नहीं भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए तीन महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन लाखों विद्यार्थियों तक अब भी पाठ्यपुस्तकें नहीं पहुंच सकी हैं। राज्य शिक्षा केंद्र की समीक्षा रिपोर्ट ने वितरण व्यवस्था […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved