नई दिल्ली । वस्तु एवं सेवा कर (GST) परिषद की आज यानि शनिवार को होने वाली 48वीं बैठक होने जा रही है जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। GST काउंसिल की बैठक में गुटखा-पान मसाला पर 38% टैक्स लगाने के प्रस्ताव समेत ऑनलाइन गेमिंग, (online gaming) कैसिनो और हॉर्स रेसिंग पर 28 फीसदी जीएसटी लगाने पर चर्चा हो सकती है।
गुटखा और पान मसाला पर यह टैक्स इन वस्तुओं के रिटेल प्राइज से जुड़ा होगा. फिलहाल इन पर 28 प्रतिशत जीएसटी और इनके प्राइज के मुताबिक मुआवजा शुल्क लगता है। वस्तु एवं सेवा कर (GST) परिषद ने मंत्रियों के एक समूह को टैक्स चोरी करने वाले इन वस्तुओं पर कैपिसिटी के हिसाब से टैक्सेशन लगाने पर विचार करने को कहा था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved