img-fluid

गुजरातः कौन चलाएगा सत्ता? वोटिंग से पहले ओपिनियन पोल ने बताया जनता का मूड

November 20, 2022

अहमदाबाद। गुजरात (Gujarat) में अब पहले चरण की वोटिंग (first phase voting) में महज 10 दिन का समय बचा है। जनता किसे सत्ता चलाने का मौका देगी और किसे विपक्ष में बैठने का आदेश यह तो 8 दिसंबर को काउंटिंग (counting on 8 december) के बाद पता चलेगा फिलहाल एक ताजा ओपिनियन पोल (latest opinion poll) ने जनता का मूड भांपने की कोशिश की है। दरअसल, शनिवार को गुजरात की 182 सीटों का एक ओपिनियन पोल पेश किया गया है।

मध्य गुजरात में किसका क्या हाल
इस ओपिनियन पोल में मध्य गुजरात की 61 सीटों में से 41 पर भाजपा (BJP) कब्जा कर सकती है। कांग्रेस (Congress) को यहां 19 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है तो आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) का खाता खुलना भी यहां मुश्किल दिख रही है। आप को शून्य और अन्य को एक सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।


  • उत्तर गुजरात में किसका कब्जा
    उत्तर गुजरात में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला दिख रहा है। यहां की 32 सीटों में से 16 पर भाजपा तो 16 पर कांग्रेस कब्जा कर सकती है। आम आदमी पार्टी को शून्य सीटें मिलने की बात कही गई है।

    सौराष्ट्र-कच्छ में किसका चलेगा जोर
    सौराष्ट्र-कच्छ की 54 सीटों की बात करें तो ओपिनियन पोल में यहां भाजपा को 30 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है तो आम आदमी पार्टी यहां 3 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। अन्य के खाते में 0 सीटें जाने की बात कही गई है।

    दक्षिण गुजरात में कौन आगे
    दक्षिण गुजरात की 35 सीटों में से अधिकांश पर भाजपा कब्जा कर सकती है। ओपिनियन पोल की मानें तो भाजपा यहां 26 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। कांग्रेस को यहां 6 तो आम आदमी पार्टी 3 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है।

    किसे कितना वोट शेयर
    इस ओपिनियन पोल के सर्वे का अनुमान है कि गुजरात एक बार फिर भगवामय हो सकता है तो कांग्रेस का इंतजार और अधिक लंबा होगा। ओपिनियन पोल के मुताबिक, भाजपा 50 फीसदी वोट शेयर हासिल कर सकती है। कांग्रेस को 39 फीसदी वोट शेयर से संतोष करना पड़ेगा तो अरविंद केजरीवाल की अगुआई में आम आदमी पार्टी को 8 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है। अन्य के खाते में 3 फीसदी वोट जाने की संभावना है।

    किसे कितनी सीटें मिलने का अनुमान
    ओपिनियन पोल के मुताबिक, राज्य में 27 सालों से सरकार चला रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर बहुमत हासिल कर सकती है। भूपेंद्र पटेल की अगुआई में पार्टी को 113 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। पिछली बार 77 सीटें जीतने वाली कांग्रेस के टॉप नेता इस बार चुनाव प्रचार से अब तक दूर हैं, हालांकि, ताजा सर्वे में पार्टी बहुत पीछे नहीं दिख रही है। ओपिनियन पोल में भविष्यवाणी की गई है कि कांग्रेस को 62 सीटों पर जीत मिल सकती है। पहली बार सभी सीटों पर जोर लगा रही आम आदमी पार्टी कुछ खास कमाल करती नहीं दिख रही है। खुद को कांग्रेस से ज्यादा मजबूत बता रही ‘आप’ को छह सीटें मिलने की बात कही गई है तो अन्य के खाते में एक सीट जा सकती है।

    Share:

  • इस दिन से बजने लगेंगी शादी की शहनाइयां, यह रही नवंबर से मार्च 2023 तक के शुभ मुहूर्त की लिस्‍ट

    Sun Nov 20 , 2022
    नई दिल्ली। 20 नवंबर यानि आज शुक्र (Venus) का वृश्चिक राशि (Scorpio) में उदय होने वाला है. हिंदू धर्म में शुक्र ग्रह का विवाह से महत्वपूर्ण संबंध बताया गया है. ऐसी मान्यताएं हैं कि शुक्र के अस्त रहने तक शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्य (demanding work) संपन्न नहीं करने चाहिए. इस साल 02 अक्टूबर 2022 को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved