img-fluid

ग्‍वालियर: इंस्टाग्राम पर हिंदू बनकर छात्रा को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का भी बनाया दबाव

April 14, 2026

ग्‍वालियर । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में एक बार फिर कथित लव जिहाद (Love Jihad) का मामला सामने आया है, जिसमें बीएससी की एक छात्रा (B.Sc. Student) को इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती के जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया गया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, ग्वालियर की यह घटना है, जहां बीएससी की छात्रा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक युवक के संपर्क में आई थी. शुरुआत में युवक ने अपनी पहचान छिपाकर दोस्ती की और धीरे-धीरे भरोसा जीत लिया.

बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले फरवरी 2025 में छात्रा की पहचान शादाब अली नाम के युवक से हुई थी, जिसने खुद को अलग पहचान बताकर बातचीत शुरू की थी. बातचीत बढ़ने पर छात्रा को लगा कि युवक हिंदू है, लेकिन बाद में पता चला कि वह मुस्लिम समुदाय से है. इसके बावजूद दोनों के बीच संपर्क जारी रहा.


  • शादी का झांसा देकर होटल में दुष्कर्म
    आरोप है कि युवक ने छात्रा को शादी का झांसा देकर 4 मार्च 2025 को ग्वालियर बुलाया. उसे गिरवाई थाना क्षेत्र के एक होटल में ले जाया गया, जहां शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. पीड़िता को लगभग एक सप्ताह तक उसी होटल में रखा गया और शारीरिक शोषण किया गया.

    इसके बाद छात्रा भोपाल लौट गई, लेकिन कुछ दिनों बाद आरोपी ने उससे संपर्क किया और पैसे की मांग की. आरोप है कि छात्रा ने अपने सोने के झुमके बेचकर उसे पैसे दिए. इसके बाद आरोपी भोपाल पहुंच गया और वहीं रहकर संबंध बनाए.

    पीड़िता के अनुसार, दोनों लगभग तीन महीने तक भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप में रहे. इसी दौरान छात्रा गर्भवती हो गई. जब उसने यह बात आरोपी को बताई तो उसने शादी से इनकार कर दिया और गर्भपात का दबाव बनाने लगा.

    गर्भपात और धर्म परिवर्तन का दबाव
    आरोप यह भी है कि आरोपी ने छात्रा पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और कहा कि शादी के बाद उसे उसका धर्म अपनाना होगा. इसके बाद वह अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने लगा और मारपीट भी करने लगा.

    स्थिति बिगड़ने पर आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया. इसके बाद पीड़िता ने भोपाल के अशोका गार्डन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.

    पुलिस ने मामला जीरो पर दर्ज कर केस डायरी ग्वालियर भेज दी, क्योंकि घटना ग्वालियर क्षेत्र की थी. इसके बाद गिरवाई पुलिस स्टेशन मेंआरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और उसकी तलाश की जा रही है.

    पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
    इस मामले को लेकर रोबिन जैन ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है. घटना के बाद पीड़िता मानसिक तनाव में है और परिवार न्याय की मांग कर रहा है.

    Share:

  • बाबरी मस्जिद फंड पर घमासान, हुमायूं कबीर पर गबन के आरोप, ट्रस्ट कैशियर के इस्तीफे से मचा सियासी हड़कंप

    Tue Apr 14 , 2026
    नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजनीति में हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक ओर कथित स्टिंग ऑपरेशन से उनकी छवि पर असर पड़ा, वहीं अब बाबरी मस्जिद निर्माण (Babri Masjid Construction) से जुड़े फंड को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। इस मामले में इस्लामिक फाउंडेशन ऑफ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved