img-fluid

ग्वालियर: सुबह तक छाई रही धुंध ने बढाई ठंडक

November 06, 2020
ग्वालियर। पश्चिमी विक्षोभ और देश के उत्तरी हिस्से में हो रही बफबारी का असर अब ग्वालियर के मौसम पर दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को सुबह छाई धुंध की वजह से 8:30 बजे तक ठंडक महसूस होती रही। उत्तर की ओर से आ रही हवाओं के कारण कंपकपी महसूस हो रही थी। मौसम विभाग के अनुसार हाल में आए बदलाव के कारण दिन के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।
जम्मू कश्मीर का ऊपरी हिस्सा पश्चिमी विक्षोभ से प्रभावित है, जिससे ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। इसी के प्रभाव के चलते बादल नहीं छा रहे हैं और रात का तापमान सामान्य से 2.1 डिसे नीचे चल रहा है। इस वजह से रात में ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार की रात न्यूनतम तापमान 11.7 डिसे रिकार्ड किया। सुबह के समय धुंध होने से धूप का भी प्रभाव नहीं हुआ। सुबह 8:30 बजे तक ठंडक का अहसास होता रहा, जिससे लोगों की सुबह देर से हुई। मौसम विभाग के अनुसार 4 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है और धुंध शाम को भी रह सकती है। 
सबसे कम तापमान उमरिया में 
बीते 24 घंटों में प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री उमरिया में रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा, जिसके चलते ठंड का अहसास कुछ कम हुआ। 

 

Share:

  • Aashram Season 2: करणी सेना ने की वेबसीरीज आश्रम पर रोक की मांग

    Fri Nov 6 , 2020
    मुंबई। बॉबी देओल (Bobby Deol) स्टारर वेबसीरीज आश्रम (Aashram) का पहला सीजन काफी सक्सेफुल रहा था। वेबसीरीज में बॉबी देओल की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था। अब हाल ही में मेकर्स ने ‘आश्रम 2’ (Aashram 2 Trailer) का ट्रेलर जारी किया है, जिसने सोशल मीडिया (Social Media) पर धूम मचा रखी है। दर्शकों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved