img-fluid

राजधानी में थाना प्रभारी रहे ज्ञान सिंह सड़क हादसे में गंभीर, सहकर्मी की मौत

January 29, 2023

भोपाल। राजधानी के चूनाभट्टी थाने में पदस्थ रहे निजीक्षक ज्ञान सिंह ठाकुर आज सुबह शाजापुर जिले के थाना मक्सी क्षेत्र सड़क हादसे का शिकार हो गए। गंभीर हालत में उन्हें इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उनके वाहन में सवार एक आरक्षक की मौत हो गई। जबकि अन्य गंभीर बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार मक्सी थाना अंतर्गत रोजवास टोल के आगे प्रात: 05 बजे के लगभग एक खड़े ट्रक में इंडिका कार में सवार राजगढ़ जिले की मलावर पुलिस टीम भोपाल की ओर जा रही थी।


  • जिसमें आरक्षक सुनील भील की मृत्यु हो गई एवं निरीक्षक ज्ञान सिंह ठाकुर,आरक्षक अरविंद, आरक्षक ड्रायवर अनिल को गंभीर चोट होने से इंदौर रेफ र किया गया है। निरीक्षक ज्ञान सिंह चूना भट्टी थाना प्रभारी रहे है। अस्पताल में उनकी हालत चिंता जनक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर दी है।

    Share:

  • गैर आयकर दाता सभी 'बहनों' को मिलेगा 1000 रुपए महीना

    Sun Jan 29 , 2023
    मुख्यमंत्री ने की ‘लाड़ली बहना योजना’ शुरू करने की घोषणा भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं नर्मदा मैया का बेटा हूँ और मेरी सभी बहनें माँ नर्मदा की बेटियाँ हैं। हमारा रिश्ता भाई-बहन का है। आज माँ नर्मदा की जयंती पर सभी बहनों को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved