img-fluid

जिम ट्रेनर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

May 18, 2022

इंदौर। एक जिम ट्रेनर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से महाराष्ट्र का रहने वाला था और यहां गायत्री नगर में रहता था। अन्नपूर्णा पुलिस ने बताया कि जिम ट्रेनर शुभम पिता नरेंद्र कमलाकर का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। जब उसे फंदे से उतारा तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया।


  • बताया जा रहा है कि कमलाकर महाराष्ट्र का रहने वाला था। यहां आकर कई सालों से रह रहा था। उसके माता-पिता की बिमारी के चलते मौत हो चुकी थी। शुभम ने यह कदम क्यों उठाया यह साफ नहीं हो पाया है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी जब्त नहीं हुआ। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है। पुलिस मोबाइल में ही मौत का राज पता लगाने की कोशिश कर रही है।

    Share:

  • मलाइका-अर्जुन इस साल करने वाले हैं शादी? दिसंबर में बजने वाली है शहनाई

    Wed May 18 , 2022
    मुंबई: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों एक्टर्स करीब 4 साल से भी अधिक समय से एक दूसरे के साथ हैं. दोनों अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं. इनके रिलेशनशिप की चर्चा आए दिन होती रहती है. 48 साल की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved