नई दिल्ली। पश्चिमी त्रिपुरा (Western Tripura) से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। यहां दो बेटों ने अपनी 62 वर्षीय बुजुर्ग मां को पेड़ से बांधकर कथित तौर पर जिंदा जलाकर मार डाला। पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटों को गिरफ्तार कर लिया गया है। संदेह है कि पारिवारिक विवाद के कारण इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। घटना शनिवार रात चंपकनगर थाना क्षेत्र के खमारबाड़ी में हुई।
पहले जानिए उस परिवार के बारे में
महिला के पति की करीब डेढ़ साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद अपने दो बेटों के साथ रह रही थी। उसका तीसरा बेटा अगरतला में रहता है।
आज कोर्ट में पेशी
उन्होंने बताया कि हमने मामले में कथित संलिप्तता के लिए उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया है। उन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ के लिए उन्हें पुलिस हिरासत में भेजने की मांग की जाएगी। मामले में आगे की जांच जारी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved