
इंदौर। ट्रेन के सामने आत्महत्या करने गए एक व्यक्ति के दोनों पैर कटने से वह विकलांग हो गया। उसका उपचार जारी है। घटना राऊ क्षेत्र की बताई जा रही है। रेलवे पटरी पर पड़े एक व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कट गए। बताया गया कि वह आत्महत्या करने की नीयत से वहां पहुंचा था। उसे पटरी पर घायल देख लोगों ने एंबुलेंस 108 को सूचना दी और फिर तत्काल इलाज के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। उसके होश में आने के बाद उसकी पहचान और आत्महत्या की कोशिश के कारण का पता चल सकेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved