
बडऩगर। खरसोद खुर्द में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन व मंडलम व सेक्टर कमेटी की बैठक विधायक मुरली मोरवाल के मुख्य आतिथ्य में हुई। इस अवसर पर पूर्व जनपद सदस्य डीपी भाईजी ने अध्यक्षता की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल पटेल, ब्लाक अध्यक्ष हेमंत जागीरदार, सेवादल अध्यक्ष मनोहरलाल शर्मा, रमेशचंद्र शर्मा उपस्थित थे। बैठक में खरसोद खुर्द, पलवा, उंटवास, सिजावता, गुरावदा, ओंकारपुरा, सुनेड़ा, किलोली, मुण्डत, खेड़ानारायण, खण्डोदा, सिमलावदा, पलटुना, राजोटा, गावड़ीलोधा, चिचोडिय़ा, लबायचा, सेमलखेड़ी, महुड़ीखेमा, दुनालजा, धुरेरी, सरसाना, घुड़ावन आदि ग्रामों के कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रारंभ में अतिथियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved