
नई दिल्ली । आज के समय में बाल झड़ने (hair loss)की समस्या केवल बढ़ती (longer confined)उम्र तक सीमित नहीं रह गई है बल्कि युवा भी बड़ी संख्या में इससे परेशान हैं। बदलती जीवनशैली बढ़ता तनाव (rising stress, pollution)प्रदूषण अनियमित खानपान हार्मोनल बदलावhormonal changes) और शरीर में पोषक तत्वों की कमी बालों को कमजोर बनाकर उनके झड़ने का कारण बन रही है। ऐसे में अधिकांश लोग महंगे शैंपू सीरम और हेयर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं लेकिन यदि शरीर को अंदर से पर्याप्त पोषण नहीं मिलेगा तो बाहरी उपाय भी लंबे समय तक असरदार साबित नहीं होते। स्वस्थ और मजबूत बालों के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि बाल मुख्य रूप से प्रोटीन से बने होते हैं इसलिए शरीर में पर्याप्त प्रोटीन का होना जरूरी है। अंडा प्रोटीन और बायोटिन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। नियमित रूप से अंडे का सेवन बालों की जड़ों को मजबूती देने और उनकी ग्रोथ को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। वहीं शाकाहारी लोगों के लिए दालें और बीन्स भी प्रोटीन आयरन और जिंक का अच्छा विकल्प हैं जो बालों को आवश्यक पोषण प्रदान करते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियों में शामिल पालक भी बालों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसमें आयरन फोलेट विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आयरन की कमी कई लोगों में हेयर फॉल की प्रमुख वजह होती है इसलिए नियमित रूप से पालक और अन्य हरी सब्जियों को भोजन में शामिल करना लाभदायक हो सकता है।
मेवे और बीज भी बालों के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं हैं। बादाम अखरोट अलसी के बीज चिया सीड्स और कद्दू के बीज में ओमेगा थ्री फैटी एसिड विटामिन ई जिंक और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये स्कैल्प को स्वस्थ रखने के साथ बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में भी मदद करते हैं। रोजाना सीमित मात्रा में इनका सेवन करने से बालों की गुणवत्ता में सुधार देखा जा सकता है।
दही भी हेयर हेल्थ के लिए एक अच्छा विकल्प माना जाता है। इसमें प्रोटीन कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं। जब शरीर पोषक तत्वों को सही तरीके से अवशोषित करता है तो उसका सकारात्मक असर बालों और त्वचा दोनों पर दिखाई देता है।
इसके अलावा संतरा मौसंबी अमरूद और कीवी जैसे विटामिन सी से भरपूर फल शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ाते हैं और कोलेजन बनाने में मदद करते हैं। कोलेजन बालों की मजबूती बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि आप मांसाहारी हैं तो सैल्मन सार्डिन जैसी फैटी मछलियों का सेवन भी लाभदायक हो सकता है क्योंकि इनमें प्रोटीन और ओमेगा थ्री फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो स्कैल्प को पोषण देकर बालों की गुणवत्ता बेहतर बनाने में मदद करता है।
ध्यान रखें कि केवल अच्छी डाइट ही नहीं बल्कि पर्याप्त नींद नियमित व्यायाम तनाव से दूरी और पर्याप्त पानी पीना भी बालों की सेहत के लिए उतना ही जरूरी है। यदि लंबे समय तक अत्यधिक बाल झड़ रहे हों या अचानक हेयर फॉल बढ़ जाए तो किसी त्वचा रोग विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह जरूर लें ताकि सही कारण का पता लगाकर समय पर उपचार किया जा सके।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved