img-fluid

ईरान जंग के चलते तीन से चार गुना महंगी हुई हज यात्रा, कई देशों ने लॉन्च की सब्सिडी योजना

May 21, 2026

डेस्क: वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय हालात और बढ़ती महंगाई का असर अब आम लोगों की जिंदगी से लेकर धार्मिक यात्राओं तक साफ दिखाई देने लगा है. इस साल हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को बड़ा आर्थिक झटका लगा है. अमेरिका इजरायल की ईरान से जंग के चलते हज यात्रा का खर्च पहले से और भी ज्यादा बढ़ गया है.

सेमाफोर की ओर से बुधवार (20 मई) को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार फ़ारस की खाड़ी (Persian Gulf) के पार उड़ानों की क्षमता में कमी और आपूर्ति मार्गों में रुकावट के कारण यात्रा पैकेजों की कीमतें यात्रा शुरू होने से पहले ही तीन या चार गुना तक बढ़ गई हैं. बता दें कि इंडोनेशिया, पाकिस्तान और मलेशिया सहित कई मुल्कों की सरकारों ने मक्का की इस सालाना यात्रा को देखते हुए तीर्थयात्रियों के लिए बढ़े हुए खर्च को कम करने में मदद के लिए सब्सिडी योजना शुरू की है.


  • पिछले 3 साल के हज यात्रा के प्रति व्यक्ति खर्च की बात करें तो 2023 में औसत प्रति व्यक्ति खर्च 3.25 लाख आया था जो कि 2024 में बढ़कर औसत प्रति व्यक्ति खर्च 3.35 लाख रुपए हो गया. 2025 में औसत प्रति व्यक्ति खर्च 3.40 लाख रुपये था और अब साल 2026 में ये 3. 74 लाख से भी कहीं अधिक हो गया है.

    भारत में हज के लिए नोडल मंत्रालय के रूप में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने भारतीय हज समिति, अन्य केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों और सऊदी अधिकारियों के समन्वय से हज यात्रियों के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की हैं. इन प्रयासों का मकसद हज यात्रियों के लिए सुगम लॉजिस्टिक्स व्यवस्था और जमीनी स्तर पर बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करना है.

    Share:

  • ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह ने ली हाई कोर्ट की शरण, 9 दिन से चल रहा है फरार

    Thu May 21 , 2026
    भोपाल: ट्विशा शर्मा मौत मामले में फरार पति समर्थ सिंह ने अब हाई कोर्ट की शरण ली है. ट्विशा की मौत के बाद से फरार चल रहे समर्थ सिंह ने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. इस मामले में हाई कोर्ट जल्द सुनवाई की तारीख तय कर सकता है. जानकारी के लिए बता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved