
जबलपुर। सिविल लाईन क्षेत्रातंर्गत सर्कि ट हाउस के पीछे निर्माणाधीन मकान में इक्का-बली पर दांव लगा रहे आधा दर्जन जुआडिय़ों को पुलिस ने धर दबोचा। जिनके पास से सात हजार रुपये की नगदी व ताश के 52 पत्तें बरामद करते हुए जुआं एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से राहुल सिंह बघेल निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी सिविल लाईन, विकाश राव निवासी टैगोर कालोनी सिविल लाईन, अजय ठाकुर निवासी अयप्पा स्कूल के पास बिलहरी, रोहित पारसर, नीरज राजपूत, अर्जुन ठाकुर तीनों निवासी सर्किट हाउस नम्बर 2 सर्वेन्ट क्वाटर के रहने वाले बताये। कार्रवाई में क्राईम ब्रंाच के एएसआई गोपाल विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक बलराम पाण्डे, आरक्षक अतुल गर्ग, अमित दुबे, थाना सिविल लाईन के प्रधान आरक्षक ओमकार प्रसाद, प्रधान आरक्षक कैलाश, आरक्षक मयंक, माधव, मुकेश की सराहनीय भूमिका रही।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved