img-fluid

प्रसव के बाद महिला के शरीर में छूटा आधा किलो का स्पंज, सरकारी अस्पताल की बड़ी लापरवाही

May 19, 2026

शाजापुर। शाजापुर के शुजालपुर में प्रसव के बाद महिला के शरीर में छूटा आधा किलो का स्पंज उसकी जान पर आफत बन गया। एक माह तक दर्द से तड़पती इस महिला की तबियत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल ले जाने पर सरकारी अस्पताल में हुई लापरवाही की पोल खुली। दरअसल, शुजालपुर के सिविल हॉस्पिटल में महिला के प्रसव के दौरान यह गंभीर लापरवाही हुई।

ग्राम उगाह निवासी महिला को सामान्य प्रसव के दौरान लगाया गया करीब आधा किलो का स्पंज पैक जच्चा की योनि में ही छूट गया। इसके कारण महिला को लगातार दर्द, बदबू, इन्फेक्शन और पेशाब रुकने जैसी परेशानी होती रही। 7 अप्रैल को बच्चे को जन्म देने के दो सप्ताह बाद महिला अपनी तकलीफ बताने दोबारा सरकारी अस्पताल गई, लेकिन महिला चिकित्सक आभा जैन ने बिना जांच किए सामान्य दवाई देकर यह कहकर घर भेज दिया गया कि ऐसा होना सामान्य है।


  • हालत बिगड़ने पर 10 मई को परिजन प्रसूता को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच में शरीर के अंदर बाहरी वस्तु होने का पता चला। ऑपरेशन के दौरान महिला की योनि से आधा किलो का स्पंज निकाला गया, जो सात अप्रैल से शरीर में फंसा था। अब मामले की शिकायत के आठ दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने से मामला गरमा गया है। अस्पताल प्रभारी डॉक्टर शारदा रामसरिया ने बताया मामले में सात नर्सिंग स्टाफ और महिला चिकित्सक डॉक्टर आभा जैन को सूचना पत्र देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है तथा जांच दल गठित किया गया है।

    Share:

  • ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ देशभर में हड़ताल, मेडिकल स्टोर कल बंद रहेंगे

    Tue May 19 , 2026
    भोपाल। ऑनलाइन दवा कारोबार के विरोध में बुधवार 20 मई को देशभर में मेडिकल कारोबारियों की बड़ी हड़ताल होगी। ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन के आवाहन पर भोपाल के मेडिकल स्टोर संचालकों ने भी बंद का समर्थन किया है। ऐसे में राजधानी में अधिकांश मेडिकल दुकानें बंद रह सकती हैं। भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved